Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: भारतीय टीम का 13 की संख्या ने पूरे मैच में किया पीछा, टीम को रास नहीं आया 13 का साथ

क्रिकेट के खेल में 13 के अंक को बहुत ही अनलकी माना जाता है। ऐसा क्रिकेट के इतिहास में कई बार देखने को मिला है जब किसी खिलाड़ी के साथ 13 के अंक ने झटका दिया हो। इसी तरह से भारतीय क्रिकेट टीम के साथ इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान 13 के अंक ने ऐसा पीछी किया जो अंत तक साथ रहा और हारने के बाद ही खत्म हुआ।

13 की संख्या  ने भारतीय टीम का दिया अंत तक साथ

भारतीय टीम के साथ 13 का कनेक्शन मैच की शुरूआत के साथ ही इसने ऐसा पीछा किया। वैसे आपको हम बता दें कि हम किसी अशुभ या अनलकी संख्या पर अंधविश्वास करने पर जोर नहीं दे रहे हैं लेकिन हम दुनिया की नजरों में 13 अंक के अशुभ मानने के बाद हम आपको कुछ ऐसे फैक्ट्स बताते हैं जो उनके साथ बने रहे।

पहली पारी में ऐसे रहा 13 की संख्या का साथ

तो आईए डालते हैं इस पर नजर तो इसकी शुरूआत मैच के पहले दिन से ही शुरू हो गई जब इंग्लैंड के बल्लेबाज एलिस्टर कुक को 13 रनों के स्कोर पर अश्विन ने आउट किया। इसके बाद इंग्लैंड के आदिल रशीद को भी 13 रन के स्कोर पर पैवेलियन भेजा और इस पारी में भारत ने 13 रन ही अतिरिक्त दिए।

दूसरी पारी में भी 13 की संख्या ने नहीं छोड़ा साथ

अब बात भारतीय टीम की पहली पारी की करें तो भारत के स्कोर 274 रनों में भले ही हमें कहीं 13 का सीधा प्रभाव नजर नहीं आया लेकिन जब इसको फिर से कुछ जोर लगाकर देखेंगे तो साफ तौर पर 13 का कनेक्शन नजर आ रहा है। जैसे कि भारत का स्कोर 274 जिसका योग(2+7+4= 13) 13 हो रहा है।

तीसरी पारी में 13 की संख्या भारतीय टीम को पड़ी भारी

अब एक बार फिर से इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू हुई। इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान भारतीय टीम के लिए सिर दर्द बने सैम कुरेन को भारतीय टीम ने 13 रन के स्कोर पर जीवनदान दिया। इसके बाद आदिल रशीद को भी 13 रन के स्कोर पर ही भारतीय टीम ने जीवनदान दिया और इन दोनों ने कुछ साझेदारी भी की।

13 का साथ चौथी पारी में भी नहीं छूट सका भारतीय टीम से

भारतीय टीम का साथ 13 की संख्या ने यहीं नहीं छोड़ा ये साथ तो दूसरी पारी की बल्लेबाजी में भी जारी रहा। भारतीय टीम के बल्लेबाज लोकेश राहुल, शिखर धवन और आर आश्विन तीनों ने ही 13 रन के स्कोर बनाए। ये तीनों बल्लेबाज एक ही स्कोर पर आउट हुए और साथ ही भारतीय टीम को 31 रनों से मैच गंवाना पड़ा जिसके बदलने पर फिर से 13 का अंक मिल जाएगा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post ENG vs IND: भारतीय टीम का 13 की संख्या ने पूरे मैच में किया पीछा, टीम को रास नहीं आया 13 का साथ appeared first on SportzWiki Hindi.