Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की 14 सदस्यी टीम हुए घोषित, दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में फिलहाल इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगे है. इंग्लैंड की टीम ने शुरूआती दो टेस्ट मैच जीते थे, लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में भारत की टीम ने पलटवार करते हुए इंग्लैंड की टीम को 203 रन से हरा दिया था.

सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 30 अगस्त से 

बता दें, कि भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच साउथमटन के रोस बाल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. यह टेस्ट मैच 30 अगस्त से 3 सितंबर के बीच खेला जायेगा.

इंग्लैंड ने 14 सदस्यी टीम की घोषित 

आपकों बता दें, कि चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की 14 सदस्यी टीम की घोषणा कर दी गई है. इंग्लैंड की टीम में बल्लेबाज जेम्स विंस की वापसी हुई है. वही जेम्स पोर्टर को टीम से बाहर कर दिया गया है.

इस प्रकार है इंग्लैंड की 14 सदस्यी टीम 

जो रूट (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बैरेस्टों, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलिस्टर कुक, सैम कुरेन, किटन जेनिंग्स, ओइली पॉप, आदिल रशिद, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स.

 

टीम के चयन पर बोलते हुए, इंग्लैंड के राष्ट्रीय चयनकर्ता एडियन स्मिथ ने कहा, 

“चयन समिति ने महसूस किया, कि यह जेम्स विन्स को टेस्ट टीम में फिर से पेश करने का सही समय है. जॉनी बैरेस्टों की उंगली में फ्रैक्चर है, इसलिए हमने उनके कवर के तौर पर जेम्स को टीम में शामिल किया है. अगर जॉनी बैरेस्टों चौथे टेस्ट तक फिट नहीं हो पाएंगे, तो जेम्स टीम की प्लेइंग इलेवन में खेल सकते है. 

उसका काउंटी सीजन अच्छा गया है. उसने 56.46 की औसत से 847 रन बनाये है. जेम्स ने इस हफ्ते ही 74 और 147 रन की पारियां खेली है. इसलिए हमने उन्हें टीम में जगह देना सही समझा है. 

जेमी पोर्टर शुरूआती तीन टेस्ट में हमारी टीम में थे, लेकिन उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में नहीं बन पा रही थी, इसलिए हमने उन्हें वापस काउंटी क्रिकेट खेलने भेज दिया है.”

The post ENG vs IND: चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की 14 सदस्यी टीम हुए घोषित, दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.