भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से विराट कोहली के नाम रहा। बर्मिंघम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल की शुरूआत तो भारतीय टीम के लिए बहुत ही निराशाजनक रही लेकिन कप्तान ने दिन के आखिर में भारतीय टीम को लड़ने के लिए एक मौका दिया है।

विराट कोहली के शतक से की भारतीय टीम ने वापसी
टीम इंडिया के बल्लेबाजों से इंग्लैंड को बड़े स्कोर से रोकने के बाद एक उम्मीद तो थी लेकिन विराट कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सका और भारतीय टीम एक समय तो बल्लेबाजों की नाकामी के कारण बैकफुट पर चली गई लेकिन वो तो भला हो कप्तान के जिन्होंने अकेले दम पर वापसी करवायी है।

भारतीय कप्तान ने लगाया 22वां टेस्ट शतक
भारतीय टीम की रन मशीन ने इस मैच में अपनी तमाम पिछली नाकामी को भुलाकर एक बेहतरीन शतक लगाया। विराट कोहली ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को धेर्यता से मुकाबला किया और 225 गेंदो में 22 चौके और एक छक्के की मदद से 149 रनों की मैराथन पारी खेली। उनकी इस पारी की मदद से भारतीय टीम ने बर्मिंघम में वापसी कर ली है।

113 पारियों में 22 शतक पूरे कर सचिन को छोड़ा पीछे
भारतीय टीम के कप्तान ने इस शतक के साथ ही अपने टेस्ट करियर का 22वां शतक पूरा किया। इस तरह से उन्होंने अपने टेस्ट करियर के 67वें टेस्ट मैच की 113वीं पारी में 22 शतक लगाकर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 22 शतक तक पहुंचने वाले चौथे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही विराट कोहली ने तो भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है जो अपने टेस्ट करियर की 114वीं पारी में 22 शतक तक पहुंचे थे।

डॉन ब्रेडमैन ने केवल 58 पारियों में पूरे किए थे 22 टेस्ट शतक
टीम इंडिया की इस रन मशीन के लिए सचिन तेंदुलकर के इस टेस्ट रिकॉर्ड को पीछे करना बहुत बड़ी उपलब्धि हैं। विराट कोहली के अलावा टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 22 शतक तक पहुंचने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रेडमैन के नाम हैं जिन्होंने केवल 58 पारियों में 22 शतक बना डाले थे तो वहीं इनके अलावा नंबर 2 पर सुनील गावस्कर 101 पारी और स्टीवन स्मिथ 108 पारी के साथ कोहली से आगे हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ 149 रनों की पारी के दौरा कोहली ने तोड़ा सचिन का विराट रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.