Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, इन 18 खिलाड़ियों को मिली जगह

इशांत शर्मा

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो टेस्ट मैचों को इंग्लैंड की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते जीत लिया था.

इसके बाद भारतीय टीम ने पलटवार करते हुए तीसरे टेस्ट मैच में शानदार खेल दिखाया. अब सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच खेले जाने है और इन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम ने अपनी 18 सदस्यी टीम का ऐलान कर दिया है.

इस प्रकार है अंतिम दो टेस्ट मैचों का कार्यक्रम 

आपकों बता दें, कि भारत और इंग्लैंड सीरीज का चौथा टेस्ट मैच जहां 30 अगस्त से 3 सितंबर के बीच साउथउमटन के द रोस बाउल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. वही इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच में लंदन के कैनिंगटन ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.

दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण सीरीज के अंतिम दो टेस्ट 

भारत और इंग्लैंड टीम के अंतिम दो टेस्ट मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. अंतिम दो टेस्ट मैचों में जो भी टीम अच्छा खेल दिखाएगी. वह टीम सीरीज भी अपने नाम कर लेगी. इंग्लैंड की टीम को अब यह टेस्ट सीरीज जीतने के लिए मात्र एक जीत की जरूरत होगी. वही भारतीय टीम को दोनों ही टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन करके जीतना होगा.

अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान 

बता दें, कि अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने पहले शुरूआती तीन टेस्ट मैचों के लिए ही टीम का ऐलान किया था और आज टीम के चयनकर्ताओं ने अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया है.

यहाँ देखे भारत की 18 सदस्यी टीम 

The post ENG vs IND: अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, इन 18 खिलाड़ियों को मिली जगह appeared first on SportzWiki Hindi.