Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट से 1 दिन पहले बदली अपनी टीम, दिग्गज खिलाड़ी को दी वापस टीम में जगह

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच शनिवार से शुरु हो रहा है. नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज ग्राउंड पर होने वाले इस टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट द्वारा टीम की घोषणा कर दी गयी है. दूसरा टेस्ट मैच नही खेल पाने वाले बेन स्टोक्स टीम में वापसी करने में कामयाब हुए हैं.

इस खिलाड़ी की जगह हुई स्टोक्स की वापसी 

बेन स्टोक्स पर एक पब के बाहर झगड़े को लेकर आरोप लगे थे, जिसके चलते उन्हें अदालत में पेश होना पड़ा और दूसरा टेस्ट मैच नही खेल पाए. स्टोक्स की जगह दूसरे टेस्ट के लिए क्रिस वोक्स को टीम में शामिल किया गया था. वोक्स ने चोटिल होने के बाद टीम में वापसी की.

वोक्स ने मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए 137 रनों की नाबाद पारी खेली और दोनों पारियों में 4 विकेट निकाले. ऐसे में वोक्स ने अपनी जगह मजबूत कर ली. अब जब स्टोक्स की टीम में वापसी हुई है, युवा तेज गेंदबाज सैम करन को बाहर जाना पड़ा है.

सैम करन ने एजबेस्टन में खेले गए पहले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी. सैम ने पहली पारी में भारतीय टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ते हुए 4 विकेट चटकाए थे. जबकि दूसरी पारी में भी दो विकेट निकाले.

इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे 

इंग्लैंड ने लगातार दो मैचों में जीत हासिल कर 2-0 से बढ़त बना ली है. एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट में जहां भारत को 31 रनों से हराया था, तो वहीं दूसरे टेस्ट में एक पारी और 159 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी. अब उसकी नजरें तीसरे टेस्ट में जीत हासिल कर ख़िताब पर कब्ज़ा जमाने पर होंगी. जबकि भारत को इस सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

इंग्लैंड प्लेयिंग इलेवन

एलिस्टर कुक, कीटन जेंनिंग्स, जो रूट(कप्तान), ओली पॉप, जॉनी बैरेस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, जोस बटलर, आदिल रशीद, क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन.

The post ENG vs IND: इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट से 1 दिन पहले बदली अपनी टीम, दिग्गज खिलाड़ी को दी वापस टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.