इंग्लैंड और भारत के बीच इंतजार के बाद आखिर बुधवार से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज हो गया। इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज बर्मिंघम के एजबस्टन में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने अपनी अंतिम एकादश की घोषणा एक दिन पहले ही कर दी थी और उसी के साथ इंग्लिश टीम भारत के खिलाफ उतरी।

पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने नहीं दी इन दो खिलाड़ियों को जगह
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतने के बाद अपनी अंतिम एकादश को जाहिर किया जिसमें पहले से तय ऑलराउंडर मोइन अली को टीम में नहीं रखा गया, जिनके स्थान पर आदिल रशीद को पहले टेस्ट मैच में मुख्य स्पिन गेंदबाज के रूप में शामिल किया, साथ ही तेज गेंदबाज जिमी पोर्टर को भी टीम में जगह नहीं मिली।

टीम में जगह नहीं मिलने के बाद मोइन अली और जिमी पोर्टर को ईसीबी ने किया रिलीज
ऐसे में जब इंग्लिश टीम की प्लेइंग इलेवन में मोइन अली और जिमी पोर्टर को जगह नहीं मिली, तो इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दोनों ही खिलाड़ियो को रिलीज कर दिया है जो अब वहां खेली जा रही टी-20 ब्लास्ट लीग में खेलेंगे। ईसीबी इन दोनों खिलाड़ियों को किसी तरह से क्रिकेट में व्यस्त रखना चाहता है जो इनके भविष्य की योजना से जुड़ा हुआ है।
JUST IN: Moeen Ali and Jamie Porter have been released from the England Test squad to play in the T20 Blast this week.
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 1, 2018
टी-20 ब्लास्ट के लिए खेलते नजर आएंगे जिमी पोर्टर
इंग्लिश काउंटी टीम एसेक्स की ओर से खेलने वाले तेज गेंदबाज जिमी पोर्टर को ईसीबी ने इस सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में मौका दिया है। 25 साल के तेज गेंदबाज जिमी पोर्टर ने अपनी गेंदबाजी से काउंटी क्रिकेट में खासा प्रभावित किया है। और उन्हें टीम में नहीं खिलाए जाने के कारण ईसीबी ने रिलीज कर दिया है।

मोइन अली को भी टी-20 ब्लास्ट के लिए किया रिलीज
तो वहीं इंग्लिश टीम के ऑलराउंडर मोइन अली को भी रिलीज कर दिया है। वैसे पहले माना जा रहा था कि मोइन अली ही इंग्लैंड टीम के लिए टेस्ट सीरीज में प्रमुख स्पिन गेंदबाज की भूमिका में रहेंगे, लेकिन आदिल रशीद की वापसी ने उन्हें इससे फिलहाल के लिए दूर कर दिया है। आपको बता दें कि मोइन अली ने पिछले दौरे पर भारत के बल्लेबाजों को अपनी स्पिन गेंदबाजी से परेशान किया था।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND: इंग्लैंड ने इन 2 खिलाड़ियों को टेस्ट टीम से किया रिलीज, अब खेलेंगे टी-20 ब्लास्ट लीग appeared first on SportzWiki Hindi.