इंग्लैंड में खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का लगातार ख़राब प्रदर्शन जारी है. जिसे देखते हुए रोहित शर्मा सहित कई अन्य खिलाड़ियों को अंतिम दो टेस्ट मैचों में मौका दिया जा सकता है. एजबेस्टन में हुए पहले मैच में भारत को 31 रनों से जहां हार मिली थी, तो वहीं लॉर्ड्स मैच में एक पारी और 159 रनों से हार का सामना करना पड़ा. बीसीसीआई ने पहले तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम का चयन किया था. ऐसे में अंतिम दो मैचों के लिए टीम में ये चार बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
4. मुरली विजय – श्रेयस अय्यर

मुरली दूसरे टेस्ट मैच में एक भी रन नही बना पाए. दोनों पारियों में वह बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए. जबकि पहले टेस्ट मैच की भी दोनों पारियों में वह सिर्फ 26 रन ही बना सके थे.
मुरली विजय की इस ख़राब फॉर्म को देखते हुए श्रेयस अय्यर को उनकी जगह टीम में शामिल किया जा सकता है. अय्यर घरेलू क्रिकेट में शानदार करते आए हैं.
3. उमेश यादव – मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज ने हाल ही में भारतीय टीम ए की ओर से किए गए अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है. सिराज ने पिछले तीन मैचों में 25 विकेट लिए हैं. जिसमें से दो टेस्ट मैच इंग्लैंड में ही खेले हैं. ऐसे में उमेश यादव की जगह सिराज को मौका दिया जा सकता है.
उमेश यादव ने अभी तक औसत प्रदर्शन किया है. पहला टेस्ट खेलने वाले उमेश की जगह दूसरे टेस्ट मैच में स्पिनर कुलदीप को जगह दी गयी थी.
2. दिनेश कार्तिक – संजू सैमसन

लंबे समय बाद टेस्ट में वापसी करने वाले दिनेश कार्तिक प्रदर्शन देने में कामयाब नही हो पाए. बल्लेबाजी में कार्तिक पूरी तरह फेल नजर आए. दूसरे टेस्ट में कार्तिक दोनों पारियों में सिर्फ एक रन ही बना पाए.
दिनेश कार्तिक की जगह युवा बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में संजू सैमसन ने अपनी प्रतिभा को साबित किया है.
1.अजिंक्य रहाणे – रोहित शर्मा

अजिंक्य रहाणे इस समय ख़राब फॉर्म से गुजर रहे हैं. पिछले कई मैचों से वह एक बड़ा स्कोर नही बना पाए हैं. रहाणे पिछले दो मैचों में 18, 13, 15, 2 का स्कोर बना सके.
इससे पहले की भी उनकी कई पारियां इसी तरह की रही हैं. ऐसे में रहाणे की जगह रोहित शर्मा को अंतिम दो टेस्ट मैचों में मौका दिया जा सकता है.
The post ENG vs IND: पहले 2 टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद चौथे और पांचवे टेस्ट से बाहर होंगे ये 4 खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.