Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: भुवनेश्वर कुमार हुए अंतिम 2 टेस्ट से भी बाहर, इन 5 में से किसी 1 को जगह मिलना तय

भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में मिल रही लगातार हार के बाद एक और बड़ा झटका तब लगा जब ये बात सामने आयी कि स्टार स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आखिरी दो टेस्ट मैचों में भी नहीं खेल पाएंगे। वैसे भुवनेश्वर कुमार को इस टेस्ट सीरीज के पहले तीन टेस्ट मैचों में शामिल नहीं किया था और आखिर के दो टेस्ट मैच में वापसी की बात हो रही थी,

इन पांच गेंदबाजों में से एक को मिल सकता है भुवनेश्वर कुमार के स्थान पर मौका

लेकिन अब खबर मिली है कि भुवी की चोट में सुधार नहीं हो सका है और वो पूरी सीरीज से ही बाहर रहेंगे। ऐसे में अब सवाल ये है कि आखिर भुवनेश्वर कुमार की जगह कौन ले सकता है? तो आईए आपको दिखाते हैं भारतीय टीम के वो पांच युवा तेज गेंदबाज जिनमें से एक को मिल सकता है भुवी के स्थान पर मौका…..

मोहम्मद सिराज

भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले कुछ महीनों मे हैदराबाद के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बहुत प्रभावित किया है। मोहम्मद सिराज ने आईपीएल से भारतीय टी-20 टीम में जगह बनायी जिसके बाद वो ज्यादा टिक तो नहीं सके लेकिन भारत ए के लिए जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं उससे वो इंग्लैंड में भुवनेश्वर कुमार का रिप्लेसमेंट बनने का सबसे बड़ा दावेदार हैं।

नवदीप सैनी

दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने अपने पिछले कुछ समय के प्रदर्शन से बहुत ही प्रभावित किया है। नवदीप सैनी ने अपने जबरदस्त घरेलु प्रदर्शन के दम पर तो अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की 15 सदस्यीय टीम में जगह बनायी थी। इसके अलावा वो इन दिनों भारत ए के लिए खेल रहे हैं। भारत ए के लिए भी नवदीप बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और अब उनको भुवनेश्वर कुमार की जगह टीम में जगह दी जा सकती है।

दीपक चाहर

राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने इस बार इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया। दीपक चाहर ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ए की टीम में जगह बनायी। भारत ए के साथ इंग्लैंड दौरे पर भी दीपक चाहर ने शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें इसी का पुरस्कार इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में अपने डेब्यू का मौका मिला। अब चाहर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी जगह बना सकते हैं।

सिद्धार्थ कौल

सिद्धार्थ कौल…. ये खिलाड़ी पिछले दो साल से घरेलु क्रिकेट में जबरदस्त दमखम दिखा रहा है। पिछले लगातार दो आईपीएल सीजन में सिद्धार्थ कौल ने खासी सुर्खिया बटोरी। इनको अपने इस शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत की वनडे और टेस्ट टीम में जगह मिली। अब सिद्धार्थ को भुवनेश्वर कुमार की जगह इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों में जगह दी जा सकती है।

रजनीश गुरबानी

रजनीश गुरबानी पिछले रणजी सत्र का स्टार तेज गेंदबाज रहे हैं। विदर्भ के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज रजनीश गुरबानी ने अपने प्रदर्शन से हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। रजनीश को इनके इस बेहतरीन प्रदर्श के कारण भारतीय क्रिकेट का सितारा माना जा रहा है। अब तो रजनीश के पास भारतीय टीम में जगह बनाने का मौका हाथ लग सकता है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG vs IND: भुवनेश्वर कुमार हुए अंतिम 2 टेस्ट से भी बाहर, इन 5 में से किसी 1 को जगह मिलना तय appeared first on SportzWiki Hindi.