भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की सीरिज का पहला मैच बर्मिंघम के मैदान पर खेल रही है. इस टेस्ट में गेंदबाजों की अहम भूमिका है. भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर ने इस टेस्ट मैच में कमल की गेंदबाजी की है. दोनों परियों में इंग्लैंड के 7 बल्लेबाजों का शिकार किया है. इन सात विकेट लेने के साथ ही अश्विन ने एक नया रिकॉर्ड हांसिल कर लिया है.
अश्विन ने कई दिग्गज गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है. अश्विन आज के समय में इंग्लैंड के खिलाफ ट्रंप कार्ड साबित हो रहे हैं. इस खिलाड़ी ने कई महत्वपूर्ण रिकार्ड का पीछा करते हुए कई सफ़लता हासिल की है.
टीम में जगह की पक्की

आपको बता दें कि इस मैच में अश्विन ने दिग्गज गेंदबाज प्रसन्ना और बीएस चंद्रशेखर के क्लब में अपना महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है. इस गेंदबाज ने मौजूदा इंग्लैंड दौरे में बर्मिंघम के मैदान पर 121 रन देकर 7 विकेट हांसिल किए है. इस मैच में अश्विन ने पहली पारी में 4 विकेट लिए तो दूसरी पारी में 3 विकेट हांसिल किए. इंग्लैंड की जमीन पर भारत का यह तीसरा स्पिन गेंदबाज है, जिसने यह मुकाम हासिल किया है.
इससे पहले चंद्रशेखर ने यह कारनामा 1971 में 114 रन देकर 8 विकेट हासिल किये थे. जबकि इससे पहले प्रसन्ना ने 1967 में इसी मैदान पर 111 रन देकर 7 विकेट हासिल किये थे. इस रिकॉर्ड कि लिस्ट में चौथे स्थान पर गुलाम अहमद है, जिन्होंने 1952 में लीड्स के मैदान पर 137 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किये थे. जबकि अनिल कुंबले ने 2002 में 159 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए थे.
इस खिलाड़ी ने कोहली की कप्तानी में पूरे किए 200 विकेट

अश्विन ने यही यही रिकॉर्ड अपने नाम नहीं किया बल्कि एक और भी रिकॉर्ड बना डाला. इस गेंदबाज ने कोहली कि कप्तानी में खेलते हुए अपने 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. कोहली कि कप्तानी में अश्विन अपना 34वां टेस्ट खेल रहे है. अश्विन ने यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का विकेट लेने के बाद बर्मिंघम के मैदान पर अपने नाम किया.
The post ENG vs IND: रविचंद्रन अश्विन ने लगाया दोहरा शतक, इंग्लैंड के खिलाफ बना डाले ये 2 ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.