Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: पूर्व भारतीय कोच ने कहा अगर शुरुआती 20 रन बना गये विराट कोहली तो पड़ेंगे इंग्लैंड पर भारी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए आज से शुरू हो रही इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज बहुत ही खास है। भारतीय टीम के कप्तान पर इस टेस्ट सीरीज में हर किसी भारतीय प्रशंसक की नजरें रहेंगी। टीम इंडिया के लिए ये टेस्ट सीरीज एक बड़ा टेस्ट माना जा रही है तो कप्तान कोहली के लिए भी ये अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।

विराट कोहली के लिए इंग्लैंड सीरीज है अहम

विराट कोहली के लिए इस टेस्ट सीरीज की अहमियत समझी जा सकती है। मौजूदा दौर में विश्व क्रिकेट की इस सबसे बड़ी रन मशीन के लिए इंग्लैंड का पिछला दौरा बहुत ही खराब रहा था। कोहली उस दौरान एक पचासा तक नहीं लगा सके थे। और केवल 13.40 की औसत से ही रन बना सके थे।

लालचंद राजपूत ने कहा, सभी की नजरें हैं कोहली पर

कोहली को भारतीय पूर्व क्रिकेटरों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और इस बार पूर्व खिलाड़ी लालचंद राजपूत ने समर्थन किया है। लालचंद राजपूत ने कोहली को लेकर कहा कि विराट एक बहुत ही आक्रमक खिलाड़ी है, वो आगे बढ़ना चाहते हैं। हर किसी की नजरें विराट पर होंगी कि वौ कैसा प्रदर्शन करेंगे, क्योंकि उनके लिए पिछला दौरा बहुत ही खराब रहा था।

चार सालों में विराट कोहली हो चुके हैं परिपक्व

लालचंद राजपूत ने आगे कहा कि “वो इन चार सालों में परिपक्व हो गए हैं। वो जानते हैं कि उनका खेल अब पहले से बेहतर हो गया है। मैं एक कदम आगे जाना चाहूंगा, एंडरसन और ब्रॉड चार साल पुराने हो गए हैं।  वो चार साल पहले क्या थे। उनके पास इस समय वो गति नहीं होगी। लेकिन इंग्लैंड में वो गेंद को आसानी से स्विंग करवाते हैं।”

शुरूआती 20 रन होंगे कोहली के लिए खास

विराट ने अपने खेल पर बहुत काम किया है। वो एक बेहतरीन लय में है और मुझे विश्वास है कि वो एक बड़े स्कोर के साथ शुरूआत करेंगे। पहला टेस्ट बहुत महत्वपूर्ण होगा, वहां वो कैसा करते हैं? उनके लिए पहले 20 रन बहुत ही अहम रहेंगे। अगर उन्होंने वो 20 रन हासिल कर लिए तो वो इसके बाद पीछे नहीं देखेंगे।”

वो बातें हो चुकी है पुरानी, ये है एक नई सीरीज

क्योंकि वो खुद के लिए एक नाम बनाना चाहते हैं। क्योंकि लोग उनके बारे में बात कर रहे हैं कि पिछली सीरीज उनके लिए विनाशकारी थी। लेकिन वो बात चली गई और खत्म हो गई। ये एक नई सीरीज है, वो अपने आपको साबित करना चाहते हैं। पिछले कुछ सालों में निरंतर उनका रूप भयानक होता गया। उनके पास कई सारे शतक हैं। उन्होंने कई सारे मैच जीते हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG vs IND: पूर्व भारतीय कोच ने कहा अगर शुरुआती 20 रन बना गये विराट कोहली तो पड़ेंगे इंग्लैंड पर भारी appeared first on SportzWiki Hindi.