Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: विराट कोहली ने कहा जसप्रीत बुमराह की वापसी से मजबूत हुई है टीम, 2011 से हूँ इस चीज से परेशान

भारतीय टीम कल से इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेलेगी। टीम सीरीज के पहले दोनों मैच हारकर 0-2 से पीछे चल रही है। ऐसे में यह मैच सीरीज में बने रहने के लिए भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है। मैच से एक दिन पहले आज भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कांफ्रेंस की।

एक्स्ट्रा बल्लेबाज पर रखी राय

जब भारतीय कप्तान से पूछा गया कि टीम में एक अतरिक्त बल्लेबाज को प्लेयिंग में शामिल करने पर पूछे जाने पर कोहली ने कहा

“अगर पिच में गेंदबाजों के लिए मदद है तो एक अतरिक्त बल्लेबाज खिलाया जा सकता है। लेकिन जब पिच में बल्लेबाजों के पक्ष में हो तो 20 विकेट लेना ज्यादा जरूरी हैं। यह सब कुछ पिच पर निर्भर करता है।”

अपनी फिटनेस पर भी की बात

भारतीय कप्तान विराट कोहली लॉर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान पीठ में परेशानी की वजह से मैदान छोड़कर चले गए थे। यह कयास लगाये जा रहे थे कि वो तीसरे टेस्ट के लिए फिट नहीं हो पाएंगे लेकिन वह पूरी तरह फिट हैं। इस बारे में भारतीय कप्तान ने कहा

“मैं अब अच्छा महसूस कर रहा हूँ। यह पहली बार 2011 में हुआ था और उसके बाद कई बार हो चुका है। यह ज्यादा मेहनत की वजह से होता है। यह पहली बार नहीं है इसी वजह से मुझे पता है इससे कैसे हैंडल करना है।”

जसप्रीत बुमराह की वापसी से खुश हैं कोहली

आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान चोटिल हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हैं और वापसी के लिए तैयार हैं। उनके बारे में कोहली ने कहा

“जसप्रीत बुमराह एक अटैकिंग गेंदबाजी हैं और वह दक्षिण अफ्रीका में अपनी काबिलियत दिखा चुके हैं। वह बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन सकते हैं। उनकी वापसी पर मैं काफी उत्सुक हूँ।

इसके साथ ही कोहली ने कहा जो अच्छी गेंदबाजी कर रहा है जो टीम में रहेगा।

 

The post ENG vs IND: विराट कोहली ने कहा जसप्रीत बुमराह की वापसी से मजबूत हुई है टीम, 2011 से हूँ इस चीज से परेशान appeared first on SportzWiki Hindi.