Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: सैम करन के बाद इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इस 20 वर्षीय खिलाड़ी को दी टीम में जगह, स्टोक्स की जगह दिग्गज की हुई वापसी

एजबेस्टन में भारतीय टीम को 31 रनों से हार कर सामना करना पड़ा था. जबकि अब दूसरा मैच लॉर्ड्स में 9 अगस्त से खेला जाएगा. इंग्लैंड टीम मे खेले जाने वाले मैच के लिए टीम में दो बदलाव हुए हैं. एजबेस्टन में इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे बेन स्टोक्स लॉर्ड्स में होने वाले मैच में नजर नही आएंगे. स्टोक्स की जगह क्रिस वोक्स को टीम में शामिल किया गया है.

इस वजह से स्टोक्स हुए बाहर 

बेन स्टोक्स को पिछले वर्ष सितंबर में ब्रिस्टल के एक नाईटकल्ब के बाहर हुई मारपीट के मामले में सोमवार को ब्रिस्टल क्राउन कोर्ट में पेश होना है. जिस वजह से स्टोक्स लॉर्ड्स में खेले जाने वाले मैच का हिस्सा नही बन पाएंगे. उनकी जगह चोटिल होने के बाद वापसी कर रहे क्रिस वोक्स को टीम में शामिल किया गया है.

बेन स्टोक्स ने एजबेस्टन टेस्ट मैच में 6 महत्वपूर्ण विकेट लिए थे. पहली पारी में जहां स्टोक्स 2 विकेट निकाल पाए थे, तो वहीं दूसरी पारी में स्टोक्स ने 4 विकेट निकाल कर इंग्लैंड टीम को जीत दिलायी.

डेविड मलान की जगह युवा ओली पॉप

पहले टेस्ट मैच के दौरान डेविड मलान का प्रदर्शन अच्छा नही रहा. इस वजह से काउंटी क्रिकेट में सरे के लिए खेलने वाले 20 वर्षीय युवा बल्लेबाज ओली पॉप को टीम में जगह दी गयी है. अब ओली पॉप और सैम कुरेन दो युवा खिलाड़ी इंग्लैंड की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे.

ओली एक शानदार बल्लेबाज हैं. वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अभी तक 15 मैच खेल चुके हैं. जिसमें 63.25 की औसत से 1012 रन बनाए हैं. जिसमें ओली 4 शतक और 3 अर्धशतक लगा चुके हैं.

भारतीय टीम पहले टेस्ट मैच की असफलता को भुलाकर लॉर्ड्स में जीत दर्ज करना चाहेगी. पिछली बार 2014 में भारत ने जब इंग्लैंड का दौरा किया था, तो लॉर्ड्स के मैदान पर भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की थी. टीम उसी जीत को एक बार फिर दोहराना चाहेगी.

The post ENG vs IND: सैम करन के बाद इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इस 20 वर्षीय खिलाड़ी को दी टीम में जगह, स्टोक्स की जगह दिग्गज की हुई वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.