भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट ट्रेंट ब्रिज में खेल रही है। इंग्लिश कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पिछले टेस्ट में भी उन्होंने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और केएल राहुल ने संभलकर बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े।
वोक्स का शिकार बने राहुल

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी हुई लेकिन इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने पहले शिखर धवन को स्लिप में बटलर के हाथों कैच करवाया। उसके अगले ही ओवर में वोक्स ने केएल राहुल को अपना शिकार बनाया। गेंद गिरने के बाद अंदर की तरफ आई। राहुल इसे समझ नहीं पाए और बैकफुट पर रह गए।
रिव्यू ने भी नहीं दिया साथ

अंपायर की उंगली उठते ही राहुल पवेलियन की तरफ लौटने लगे। उन्हें पता चल गया था कि गेंद विकेट पर ही जा रही थी लेकिन पुजारा की सोच अलग थी। दूसरे छोड़ पर खड़े चेतेश्वर पुजारा ने राहुल को वापस बुलाकर उनसे रिव्यू लेने को कहा क्योंकि उनके अनुसार गेंद विकेट को छोड़कर जा रही थी।
रिव्यू में साफ हो गया कि गेंद ऑफ स्टंप पर गिरने के बाद अंदर की तरफ आई और राहुल के पैड पर जाकर लगी। उस समय राहुल का पैर विकेट के सामने था और गेंद जाकर लेग स्टंप पर टकराती। इसके साथ ही राहुल पवेलियन तो लौटे ही भारत का एक रिव्यू भी खराब हो गया।
भारत को मिली थी ठोस शुरुआत
आउट होने से पहले राहुल ने 23 रनों की छोटी पर महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने इसके लिए 53 गेंद खेले और नई गेंद पर संभल कर बल्लेबाजी की। धवन के साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। धवन ने भी 35 रनों की पारी खेली। लंच तक भारत की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए थे।
देखिए वीडियो:
wicket no. 2 for england and woaks, KL Rahul Plumb in front #ENGvsIND
https://t.co/QGbd03YUja— Rishikesh Singh (@im_ri_shi) August 18, 2018
The post ENG vs IND: 21 वें ओवर में लोकेश राहुल बने क्रिस वोक्स का शिकार पुजारा को कुछ नहीं आ रहा था समझ, देखे वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.