Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: वीडियो: 23 वें शतक से 3 रन पहले विराट कोहली के आउट होने के बाद रवि शास्त्री ने दिया दिल पिघला देने वाला रिएक्शन

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट ट्रेंट ब्रिज में खेल रही है। इंग्लिश कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और केएल राहुल ने संभलकर बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। इसके बाद भारतीय टीम ने एक के बाद एक तीन विकेट गंवा दिए।

97 पर आउट हुए कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली 97 रनों की शानदार पारी खेल आदिल रशीद का शिकार बन गए। कोहली को शतक पूरा करने के लिए 3 रन चाहिए थे और वह रशीद की गेंद को कवर की तरफ मरना चाह रहे थे। इसी दौरान गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया और स्लिप में खड़े बेन स्टोक्स के हाथों में चली गई।

यह टेस्ट क्रिकेट में दूसरा मौका है जब कोहली नर्वस नाइंटी का शिकार हुए हैं।

निराश दिखे रवि शास्त्री

यह मैच में दूसरा मौका था जब भारतीय कोच रवि शास्त्री काफी निराश दिखे। इसके पहले जब चेतेश्वर पुजारा पुल शॉट खेलते हुए आउट हुए तो शास्त्री का चेहरा ऐसा ही हो गया था। शास्त्री के चेतरे से साफ झलक रहा था कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कोहली आउट हो सकते हैं।

रहाणे के साथ कोहली ने बनाई साझेदारी

सीरीज में आज पहली बार कोई सत्र पूरी तरह भारतीय बल्लेबाजी के नाम रहा। अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली ने दिन के दूसरे सत्र में एक भी विकेट नहीं गिरने दिया। अजिंक्य रहाणे ने कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 159 रनों की साझेदारी बनाई। जब भारतीय टीम अच्छी स्थिति में पहुंची दिख रही थी उसी समय स्टुअर्ट ब्रॉड ने रहाणे (81) को पवेलियन भेज दिया।

भले ही दोनों बल्लेबाज आउट हो गए हों लेकिन दोनों ने मिलकर टीम को उस स्थिति में पहुंचा दिया है जहाँ से भारतीय टीम इस मैच में लड़ने के काबिल बन चुकी है।

देखें वीडियो

 

The post ENG vs IND: वीडियो: 23 वें शतक से 3 रन पहले विराट कोहली के आउट होने के बाद रवि शास्त्री ने दिया दिल पिघला देने वाला रिएक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.