Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: वीडियो : 2.5 ओवर में जो रूट ने अपने ही पैरो पर मारी कुल्हाड़ी, कर दिया इंग्लैंड का ये नुकसान

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दुसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. पहले दिन तक इंग्लैंड की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 285 रन बना लिए थे. दुसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम अपनी पारी में मात्र 2 रन ही जोड़ पाई है और 287 रन के स्कोर पर आल आउट हो गई है.

मुरली विजय के खिलाफ इंग्लैंड ने किया अपना डीआरएस बेकार 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम बल्लेबाजी करने मैदान पर उतर आई है. भारत की पारी का तीसरा ओवर इंग्लैंड के मुख्य तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन लेकर आये.

उनके इस ओवर की पांचवी गेंद पर मुरली विजय स्ट्राइक पर थे. एंडरसन की इस गेंद पर मुरली विजय के खिलाफ एलपीडब्लू की एक तेज अपील हुई.

हालाँकि, अंपायर ने उनकी इस अपील को नकार दिया, लेकिन इंग्लैंड के मुख्य तेज गेंदबाज को विश्वास था, कि यह आउट है. जिसके चलते उन्होंने अपने कप्तान से कहकर डीआरएस ले लिया.

डीआरएस के बाद जब थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखा, तो उसमे साफ़ पता चल रहा था, कि बॉल लेग स्टंप को मिस कर रही थी और मुरली विजय आउट नहीं थे. थर्ड अंपायर ने भी अपना फैसला नॉट आउट में दिया और इस तरह इंग्लैंड की टीम ने अपना एक कीमती डीआरएस खो दिया.

यहाँ देखे इंग्लैंड के डीआरएस को बेकार करने का वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे मुरली विजय के खिलाफ जेम्स एंडरसन ने एक तेज अपील की और अंपायर के नॉट आउट देने के बाद इंग्लैंड ने डीआरएस का इस्तेमाल किया. हालाँकि, थर्ड अंपायर ने भी मुरली विजय को नॉट आउट ही दिया और इंग्लैंड की टीम का एक डीआरएस बेकार हो गया.

आपकों बता दें, कि मुरली विजय पहले टेस्ट की पहली पारी में भारत के लिए 20 रन बनाकर आउट हुए है.

The post ENG vs IND: वीडियो : 2.5 ओवर में जो रूट ने अपने ही पैरो पर मारी कुल्हाड़ी, कर दिया इंग्लैंड का ये नुकसान appeared first on SportzWiki Hindi.