Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: लगातार 2 मैचो में मिली शर्मनाक हार के बाद भी नहीं सुधर रही भारतीय टीम अब तक शुरू नहीं की प्रैक्टिस

लॉर्ड्स मैदान पर भारतीय टीम को दूसरे टेस्ट मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा. अब सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच नॉटिंघम में 18 अगस्त से खेला जाएगा. मगर भारतीय टीम ने अभी भी तीसरे टेस्ट के लिए प्रैक्टिस की शुरुआत नही की है. इंग्लैंड ने दो टेस्ट मैचों में जीत दर्ज कर 2-0 से बढ़त बना ली है.

मिल पाएगा कम प्रैक्टिस का मौका 

भारतीय टीम 18 अगस्त से शुरु होने वाले तीसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए नॉटिंघम पहुंचने के लिए लंदन से वुधवार को निकलेगी. इसका मतलब गुरुवार को ही टीम इंडिया प्रैक्टिस सेशन में भाग ले पाएगी. ऐसे में अजिंक्य रहाणे, मुरली विजय और केएल राहुल जैसे बल्लेबाज, जो मूव होती गेंदों का सामना नही कर पा रहा हैं, उन्हें इस पर अभ्यास करने के लिए अधिक मौका नही मिल पाएगा.

टीम के एक करीबी का कहना है कि ”कोच टीम के खिलाड़ियों से बात करेंगे. वह खिलाड़ियों को बताने की कोशिश करेंगे कि वह कहां गलतियां करते जा रहे हैं. जिसके बाद नेट पर अभ्यास किया जाएगा. इस स्तर पर ज्यादा प्रैक्टिस से कोई फर्क नही पड़ता है.”

इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की तैयारी पर सवाल उठाए थे. गावस्कर का कहना था कि टीम ने पर्याप्त अभ्यास नही किया है. हालांकि इस पर इंग्लैंड के कोच बेलिस ने टीम इंडिया का बचाव करते हुए कहा है कि खिलाड़ियों को कुछ आराम की ज़रूरत भी होती है.

भारत को सीरीज के पहले मैच में 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. जबकि दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखरी हुई दिखाई दी. जिस कारण टीम को एक पारी और 159 रनों से हार का सामना करना पड़ा. सलामी बल्लेबाज मुरली विजय दोनों पारियों में खाता तक नही खोल सके. भारतीय टीम तीसरे टेस्ट में हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी, अगर इंग्लैंड यह मैच जीतती है तो वह सीरीज पर कब्ज़ा जमा लेगी.

The post ENG vs IND: लगातार 2 मैचो में मिली शर्मनाक हार के बाद भी नहीं सुधर रही भारतीय टीम अब तक शुरू नहीं की प्रैक्टिस appeared first on SportzWiki Hindi.