Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: तीसरा टेस्ट जीतने के बाद चौथे टेस्ट में इन 2 बदलाव के साथ उतरेंगे विराट कोहली

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच चौथा टेस्ट मैच 30 अगस्त से खेला जायेगा. विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने तीसरा टेस्ट मैच जीत सीरीज में शानदार वापसी की है.

हालाँकि, अब भी इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है. भारतीय टीम अब सीरीज के चौथे टेस्ट मैच को भी जीत सीरीज को 2-2 से बराबर करना चाहेगी. चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली टीम में 2 बड़े बदलाव कर सकते है.

राहुल की जगह पृथ्वी को मिल सकता है मौका 

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल सीरीज के पिछले तीनों मैचों में फ्लॉप साबित हुए है. केएल राहुल 6 पारियों में 15.67 की औसत से मात्र 94 रन ही बना पाये है.

केएल राहुल के इस खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकते है और उनके स्थान पर युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को टीम में शामिल कर सकते है.

पृथ्वी शॉ को अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में चुना गया है. वह शानदार फॉर्म में भी है. इंडिया ए के लिए वह काफी ज्यादा रन बनाकर इंग्लैंड गये हुए है, इसलिए चौथे टेस्ट मैच में उनकी शानदार फॉर्म व केएल राहुल की खराब फॉर्म को ध्यान में रखते हुए कप्तान कोहली पृथ्वी को टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते है.

ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को मिल सकता है मौका 

तीसरे टेस्ट मैच में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में मौका मिला था., लेकिन वह इस मौके को कुछ खास तरीके से भुना नहीं पाये थे. उन्होंने विकेटकीपिंग तो अच्छी की, लेकिन बल्लेबाजी में वह फ्लॉप साबित हुए थे.

ऋषभ पंत पहली पारी में जहां मात्र 24 रन पर आउट हुए थे, तो वही दूसरी पारी में मात्र 1 रन पर ही आउट हो गये थे, इसलिए अब एक बार फिर कप्तान कोहली अपने अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते है.

The post ENG vs IND: तीसरा टेस्ट जीतने के बाद चौथे टेस्ट में इन 2 बदलाव के साथ उतरेंगे विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.