वर्तमान समय में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर सफल होने का मन्त्र खोज रही है. भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों में बहुत ही ख़राब प्रदर्शन किया हैं. सीरीज के पहले मुकाबले में गेंदबाजों ने कुछ हद तक अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन कप्तान कोहली के अलावा कोई बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक पाया.
वहीं सीरीज के दूसरे मुकाबले पहली पारी में भारत सिर्फ 107 रन पर आउट हो गया था, जिसमे जेम्स एंडरसन ने 20 रन देकर 5 विकेट लिए थे. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने मैच भारत की पहुंच से काफी दूर पहुंचा दिया था.

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने अपनी टीम के लिए 7 विकेट खोकर 396 रन बनाए. जिसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने मैदान से आते जाते नजर आये.
भारत को इस समय मैच को ड्रा करने का ही विकल्प था, लेकिन वह भी संभव नहीं हो सका. इसकी वजह थी, कि दूसरे मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था.
इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट में भारत को पारी और 159 रन से हराने के बाद लगातार बारिश का सिलसिला चलता ही रहा. जब भारत की बल्लेबाजी थी तब पिच में नमी थी, जिसके कारण इंग्लैंड के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजो पर हावी हो रहे थे.
सुनील गावस्कर

भारतीय टीम के इस प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, कि
“भारतीय टीम को ओवल के मैदान के अलावा इस समय टीम में 2 स्पिनर खिलाने की कोई अवश्यकता मालूम नहीं पड़ती है. इसके साथ ही बल्लेबाजी और मजबूत करने के लिए मध्यक्रम में करुण नायर को मौका देना चाहिए. मै यह मानता हूँ कि करुण नायर को एक अतिरिक्त बल्लेबाज के रूप में नंबर 6 पर टीम में मौका देना चाहिए. क्योंकि वर्तमान समय में कप्तान टीम में बल्लेबाजी के लिए 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं.”
उन्होंने कहा कि मै हूँ कि दिनेश कार्तिक की जगह पर ऋषभ पंत को मौका देना चाहिए, जिससे बल्लेबाजी क्रम में सुधर हो.
The post ENG vs IND: सुनील गावस्कर ने कहा अगर जीतना है तीसरा टेस्ट तो इन 2 खिलाड़ियों को मिलना चाहिए टीम में मौका appeared first on SportzWiki Hindi.