Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: चौथे टेस्ट के लिए वीरेंद्र सहवाग ने चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन, इन 2 विस्फोटक खिलाड़ियों को दिया ओपनिंग की जिम्मेदारी

भारतीय टीम और इंग्लैंड टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज काफी रोमांचक मोड़ पर खड़ी हुई है. इंग्लैंड के शुरूआती दो टेस्ट मैच जीतने के बाद भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट मैच में शानदार वापसी करते हुए तीसरा टेस्ट मैच 203 रन के बड़े अंतर से जीत लिया था.

तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया था और जीत में सभी खिलाड़ियों ने एक अहम भूमिका निभाई थी.

चौथे टेस्ट में सेम प्लेइंग इलेवन देखना चाहते हैं वीरेंद्र सहवाग 

बता दें, कि भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंडिया टीवी को एक इंटरव्यू दिया है. जिसमे उन्होंने चौथे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को चुना है.

वीरेंद्र सहवाग चौथे टेस्ट मैच में भारत की सेम प्लेइंग इलेवन को खेलता देखना चाहते है. वह चौथे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं चाहते हैं.

इस प्रकार हैं सहवाग की चौथे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन 

केएल राहुल, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह.

ये कहा सहवाग ने 

मुझे लगता है, कि चौथे टेस्ट मैच में कोहली के लिए भी टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना एक कठिन निर्णय है. मुझे लगता है, कि शायद भारतीय टीम बिना बदलाव के साथ ही चौथे टेस्ट मैच में उतरेगी और यह कही ना कही एक बहुत अच्छा फैसला होगा. फिलहाल मुझे भी भारतीय टीम के चयन में बदलाव की जरुरत नहीं दिखती है. 

यह प्लेइंग इलेवन काफी अच्छी दिखा रही है और एक बैलेंस टीम नजर आ रही हैं. तीसरे टेस्ट में हमारे ओपनरों ने भी अच्छा किया है और मध्यक्रम ने भी रन बनाये है. गेंदबाजी तो हमारी काफी शानदार रही हैं और अश्विन भी फॉर्म में हैं, इसलिए मुझे भी नहीं लगता, कि टीम में बदलाव की जरुरत हैं. 

कोहली, पंत और केएल राहुल ने तीसरे टेस्ट में काफी अच्छी कैचिंग की थी. उनकी कैचिंग से मुझे वैसा ही अहसास हुआ था. जैसा मेरे खेलने के दिनों में द्रविड़, लक्ष्मण और तेंदुलकर स्लिप में कैच नहीं छोड़ते थे. 

The post ENG vs IND: चौथे टेस्ट के लिए वीरेंद्र सहवाग ने चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन, इन 2 विस्फोटक खिलाड़ियों को दिया ओपनिंग की जिम्मेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.