Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG VS IND- वीरेन्द्र सहवाग ने कहा इन 2 खिलाड़ियों का टीम में होना विराट के लिए सौभाग्य की बात

इंग्लैंड और भारत के बीच  खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 30 सितंबर से साउथंपटन में खेला जाएगा। पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम भले ही 2-1 से आगे हैं। लेकिन जिस तरह से भारतीय टीम ने नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में जोरदार वापसी की है उससे भारतीय टीम की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

विराट कोहली के अलावा नहीं चल पा रहा है कोई बल्लेबाज

भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में किसी तरह से अब आने वाले मैचों  में जीत दर्ज कर सीरीज को फतह करने की फिराक में हैं। भारतीय टीम को इन बचे मैचों में सफलता हासिल करने के लिए टीम के टॉप ऑर्डर का चलना बहुत ही जरूरी हो चुका है। इसी सीरीज में कप्तान विराट कोहली के अलावा भारतीय टीम को कोई बल्लेबाज लगातार अपना कमाल नहीं दिखा सका है।

There was pressure but helped by playing county: Pujara

वीरेन्द्र सहवाग ने सभी बल्लेबाजों के चलने पर दिया जोर

तीसरे टेस्ट मैच में कुछ बल्लेबाजों ने अपने हाथ दिखाए थे जिसमें विराट कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा भी थे, लेकिन वहीं वीरेन्द्र सहवाग का मानना है कि अगर भारतीय टीम को अगले दोनों टेस्ट मैच में बेहतर करना है तो शुरुआती बल्लेबाजों को चलना होगा।

आपको टेस्ट मैचों में नहीं जीता सकता एक बल्लेबाज

इंडिया टीवी के साथ बातचीत करते हुए वीरेन्द्र सहवाग ने कहा कि “एक खिलाड़ी आपको छोटे प्रारूप में तो आपको मैच जीताने में सक्षम हो सकता है, लेकिन ये टेस्ट में संभव नहीं है। सीरीज जीतने के लिए कम से कम 4-5 भारतीय खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। यहीं कारण है कि जब हम विदेशी दौरों पर जाते हैं तो ज्यादा साझेदारी पर जोर देते हैं। टीमों को हमेशा गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में साझेदारी बनाने पर ध्यान देना चाहिए।”

रविन्द्र जडेजा और अश्विन भारतीय टीम के सबसे बड़े एडवांटेड

इसके साथ ही वीरेन्द्र सहवाग ने आगे कहा कि “रविन्द्र जडेजा भी अश्विन के साथ खेल सकते हैं। भारत भाग्यशाली है कि उनके पास दो सर्वश्रेष्ठ रैंक वाले स्पिन गेंदबाज हैं जो विरोधी टीम को आउट कर सकते हैं। लेकिन अगर अश्विन अनुपस्थित रहे तो भारतीय टीम के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है।

अगर वो ऐसी तरह पर एक ही स्पिन खिलाते हैं तो सही नहीं होगा वहां दो स्पिनर खेलने चाहिए। मैं आशा करता हूं अश्विन फिट हो जाए और भारत दोनों को ही फील्ड में उतारे। दोनों का एक और एडवांटेड है कि दोनों ही बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं तो ये बल्लेबाजी को ताकत देता है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG VS IND- वीरेन्द्र सहवाग ने कहा इन 2 खिलाड़ियों का टीम में होना विराट के लिए सौभाग्य की बात appeared first on SportzWiki Hindi.