Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: अब सिर्फ ये 3 बदलाव करके ही भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ जीत सकती है टेस्ट सीरीज

वर्तमान समय में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में काफी ख़राब दौर से गुजर रही हैं. पहले दो मैचों में अपनी टीम को चुना था वह इंग्लैंड के खिलाफ सफल नहीं हो पाई.

कप्तान कोहली अपनी टीम को मजबूत करने के लिए टीम में बदलाव कर सकते है, लेकिन दूसरे टेस्ट में कप्तान ने टीम में बदलाव किए थे, लेकिन वह बदलाव करना ही टीम को भारी पड़ा गया था.

अब कोहली अपनी टीम को तीसरे टेस्ट में मुश्किल से उभारने के लिए मध्य क्रम की बल्लेबाजी मजबूत करेंगे. वहीं कुल मिलाकर तीन बातों पर ध्यान देकर तीसरे टेस्ट में वापसी के रास्ते पर ला सकते है.

मध्यक्रम की बल्लेबाजी मजबूत करना

सीरीज के पहले दो मुकाबलों की बात तो भारतीय टीम को इंग्लैंड के हांथों शिकस्त झेलनी पड़ी. भारतीय टीम ने पहले मैच में गेंदबाजी तो ठीक-ठाक की, लेकिन बल्लेबाजी में कप्तान के अलावा किसी बल्लेबाज ने टीम का साथ नहीं दिया.

वही दूसरे मैच ने तो यह पूरी तरह से साफ़ कर दिया कि भारतीय बल्लेबाजी ज्यादा मजबूत नहीं है, क्योंकि दूसरे मैच की दोनों पारियों में सर्वाधिक स्कोर अश्विन का रहा था. इससे पता चलता है, कि अगर मध्य क्रम में बल्लेबाजी मजबूत की जाए, तो टीम की मुश्किलें कम हो जायेंगी. मध्य क्रम में ऋषभ पंत को टीम में शामिल करना होगा.

ऊपरी क्रम को देनी होगी अच्छी शुरुआत

भारतीय टीम में उपरी क्रम की खराब बल्लेबाजी को ध्यान मे रखना होगा, क्योंकि भारत को अभी तक दोनों मैचों में अच्छी शुरुआत नहीं मिली है. भारत के शुरूआती बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजी को नहीं समझ पा रहे है.

टीम को शुरुआत दिलाने मे नाकम साबित हो रहे है. इस तरह की गलती को सुधारना होगा. कप्तान को ऊपरी क्रम की बल्लेबाजी पर विशेष ध्यान देना होगा.

खिलाड़ियों पर करना होगा विश्वास

Problem of Indian batsmen is mental, not technical: Kohli

कप्तान कोहली को टीम में इतनी जल्दी बदलाव नहीं करना चाहिए, क्योंकि एक बल्लेबाज टीम विदेशी पिचों पर खेलने के लिए समय ले सकते हैं. कप्तान को अपनी टीम पर भरोसा जताना होगा. टीम को अच्छी सोच के साथ मैदान में उतरना होगा.

The post ENG vs IND: अब सिर्फ ये 3 बदलाव करके ही भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ जीत सकती है टेस्ट सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.