भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए मैच में भारतीय टीम ने 203 रनों से जीत हासिल की. हालांकि मैच के चौथे दिन जॉस बटलर ने शतक लगाकर इंग्लैंड की मैच में वापसी की उम्मीदें जगायी थी. मगर शतक लगाने के बाद वह 106 रनों पर आउट हो गए. इस दौरान बटलर ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

मैच के चौथे दिन का खेल ख़त्म होने तक इंग्लैंड ने 9 विकेट खोकर 311 रन बना लिए थे. इसके बाद पांचवे दिन जब खेल शुरु हुआ तो अश्विन ने जेम्स एंडरसन का विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी का 317 रनों पर अंत किया. वहीं मैच के चौथे दिन जॉस बटलर और बेन स्टोक्स के बीच 169 रनों की बड़ी साझेदारी हुई थी. इसके बाद बटलर106 रनों पर आउट हुए, जबकि बेन स्टोक्स 56 रन बना सके.
बटलर ने बनाया ये रिकॉर्ड
जॉस बटलर ने दबाव भरी परिस्थितियों के दौरान धैर्य का परिचय देते हुए शतक लगाया है. बटलर ने अपनी इस पारी के दौरान 26% गेंदों को बिना खेले ही छोड़ दिया. जोकि उनके धैर्य को दर्शाता है. वहीं 106 रनों की पारी में उन्होंने 84 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए हैं.
ऐसा कर बटलर ने टेस्ट क्रिकेट शतक में लगाए गए सर्वाधिक चौकों की बराबरी कर ली है. बटलर ने अपनी पारी में कुल 21 चौके लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 176 गेंदों का सामना किया.

बटलर टी-20 और वनडे के शानदार खिलाड़ी समझते जाते रहे हैं. मगर अब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी खुद को साबित किया है. इसी मैच की पहली पारी में बटलर ने 39 रन बनाए थे. जबकि इससे पहले के दो टेस्ट मैचों में वह सिर्फ 25 रन ही बना पाए थे.
एक समय इंग्लैंड का स्कोर 62 रनों पर ही चार विकेट हो गया था. शीर्ष चार बल्लेबाज 20 के स्कोर तक नहीं पहुंच सके थे. इसके बाद ही बेन स्टोक्स और बटलर की शानदार साझेदारी सामने आयी.
The post ENG vs IND: पूरा इंग्लैंड भारत के खिलाफ जो 30 शतक में नहीं कर सका वो जॉस बटलर ने पहले में ही कर दिखाया appeared first on SportzWiki Hindi.