भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम की पहली पारी का समापन हो गया है.
बता दें, कि पहले दिन तो भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया था, लेकिन दूसरे दिन के खेल में भारतीय टीम उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है.
भारतीय टीम मात्र 329 रन पर हुई आउट

बता दें, इस मैच का टॉस इंग्लैंड की टीम ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम 329 रन बनाकर आउट हो गई है.
आपकों बता दें, कि तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल की समाप्ति में भारतीय टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 307 रन था. मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं ले जा सकी और मात्र 22 रन जोड़कर ही 229 रन पर आल आउट हो गई.
बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी टीम के लिए शानदार 97 रन की पारी खेली. वही अजिंक्य रहाणे ने भी 81 रन की एक शानदार पारी खेली है.
शिखर धवन ने भारतीय टीम के लिए जहां 35 रनों का योगदान दिया. वही युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 24 रन बनाये. इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स, जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 3-3 विकेट हासिल किये है. वही आदिल रशिद ने कप्तान विराट कोहली का विकेट हासिल किया.
भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-0 से पीछे है. अगर भारतीय टीम को सीरीज में जीत हासिल करनी है, तो इंग्लैंड की टीम को जल्दी आउट करना होगा और एक महत्वपूर्ण बढ़त इंग्लैंड पर हासिल करनी होगी.
भारत की गेंदबाजी का दरमोदार तेज गेंदबाजो के कंधो पर होगा. भारत के पास शमी, बुमराह और इशांत जैसे तेज गेंदबाज है.
यहाँ देखे भारत की पारी का पूरा स्कोरकार्ड

The post ENG vs IND: अंत में फिर लड़खड़ाई भारतीय टीम मात्र 329 रनों पर आल आउट हुई कोहली की टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.