Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: 35 साल बाद इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम से लिया अपने पिता का बदला, तब हुआ था कुछ ऐसा

एजबेस्टन में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलने वाली भारतीय टीम को लगभग जीते हुए मैच में हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड को मिली 31 रनों से इस जीत में एक ऐसा रिकॉर्ड सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कि आखिर बेटे ने अपने बाप का बदला ले ही लिया.

खेले गए इस टेस्ट मैच में अगर किसी ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, तो वह इंग्लैंड के 20 वर्षीय युवा गेंदबाज सैम कुरेन हैं. सैम ने जहां अपनी तेज गेंदबाजी से भारतीय टॉप ऑर्डर को तबाह किया, तो वहीं अपनी बल्लेबाजी से इंग्लैंड को एक लड़ने योग्य स्कोर बनाने में मदद की. सैम कुरेन मैच के दौरान कुल 87 रन बनाए. जबकि दोनों पारियों में 92 रन खर्च करके 5 विकेट निकाले.

इस शानदार प्रदर्शन की वजह से सैम मैन ऑफ़ द मैच चुने गए. वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पहली पारी में 149 रनों की पारी खेली. जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 51 रन बनाए. मगर कोहली भारत को जीत तक नही पहुंचा सके.

35 साल पहले 

35 वर्ष पहले भारत और जिम्बाब्वे के बीच टेस्ट सीरीज खेली गयी थी, उस समय भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव थे. कपिल देव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ज़िम्बाम्वे के खिलाफ मैच में नाबाद 175 रनों की पारी खेली थी, जिस वजह से भारत ने मैच में जीत हासिल की थी.

इस दौरान ज़िम्बाम्वे के खिलाड़ी केविन करन द्वारा किया गया अच्छा प्रदर्शन बेकार चला गया था. केविन करन ने इस मैच में 73 रन बनाए थे और 63 रन देकर 3 विकेट निकाले थे.

इस तरह इस मैच में भारतीय कप्तान द्वारा किया गया प्रदर्शन केविन कुरेन के प्रदर्शन पर भारी पड़ा था. वहीं 35 वर्ष बाद एजबेस्टन में खेले गए भारत और इंग्लैंड के बीच मैच में इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज सैम कुरेन का प्रदर्शन भारतीय कप्तान विराट कोहली के प्रदर्शन पर भारी पड़ा है. सैम कुरेन केविन कुरेन के बेटे हैं. सैम का जन्म इंग्लैंड के नॉर्थम्प्टन टाउन में 3 जून 1998 को हुआ था. आज सैम जहां इंग्लैंड के लिए खेल रहे हैं, वहीं उनके पिता ज़िम्बाम्वे के प्रतिभावान क्रिकेटर रहे.

The post ENG vs IND: 35 साल बाद इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम से लिया अपने पिता का बदला, तब हुआ था कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.