Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: 37 मैचो से चला आ रहा विराट रिकॉर्ड चौथे टेस्ट में टूटने के करीब, कोहली के सामने विराट मुसीबत

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच साउथमटन के द रोस बॉल क्रिकेट स्टेडियम में 30 अगस्त से 3 सितंबर के बीच खेला जाना है. इस टेस्ट मैच से पहले एक बड़ा सवाल सभी क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में चल रहा है. जो भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर है.

विराट पिछले 37 मैचों से लगातार कर रहे प्लेइंग इलेवन में बदलाव 

दरअसल, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ऐसे चक्रव्यूह में फंसे है, कि पिछले लगातार 37 मैचों से टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर रहे है.

हालाँकि, उनकी यह रणनीति काफी कामयाब भी साबित हुई है, क्योंकि इन 37 टेस्ट मैचों में से 22 टेस्ट मैच में भारतीय टीम को जीत हासिल हुई है.

नायर को तीहरे शतक के बावजूद किया था टीम से बाहर 

बता दें, की भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की ये आदत कुछ ऐसी है, कि उन्होंने अपनी इस आदत के चलते इंग्लैंड के खिलाफ साल 2016 में तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर को भी टीम की प्लेइंग इलेवन से रिप्लेस कर दिया था और उनकी जगह अगले टेस्ट में अजिंक्य रहाणे को मौका दे दिया था.

सिर्फ नायर ही नहीं बल्कि जयंत यादव को भी कोहली ने उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम से बाहर किया था. आजतक किन्ही दो लगातार मैचों में कोहली ने सेम प्लेइंग इलेवन नहीं खिलाई है.

क्या विराट तोड़ेंगे ये चक्रव्यूह ?

चौथे टेस्ट में भारत की शानदार जीत के बाद अब यह सवाल हो रहे है, कि क्या विराट कोहली अपनी इस आदत से छुटकारा पा लेंगे. दरअसल, चौथे टेस्ट में भारत के सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन रहा है.

रहाणे ने जहां पहली पारी में 81 रन की शानदार पारी खेली. वही पुजारा ने भी दूसरी पारी में 72 रन बनाये थे. धवन और राहुल ने भी दोनों पारियों में टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई थी. वही ऋषभ पंत व बाकि गेंदबाजो का प्रदर्शन भी अच्छा था.

सभी खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन के बाद टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की गुंजाईश बहुत कम ही दिखती है, तो क्या चौथे टेस्ट में पिछले 37 मैचों से चला आ रहा विराट का यह चक्रव्यूह टूट जायेगा.

The post ENG vs IND: 37 मैचो से चला आ रहा विराट रिकॉर्ड चौथे टेस्ट में टूटने के करीब, कोहली के सामने विराट मुसीबत appeared first on SportzWiki Hindi.