इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मैच भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि टीम पहले ही सीरीज में 2-0 से पिछले चल रही है। एक और हार का मतलब है भारतीय टीम का सीरीज से हाथ धो बैठना।
मैच शुरू होने से पहले विराट कोहली ने कई ऐसे फैसले लिए हैं जो टीम के लिए बेहतर साबित हो सकता है। आईये आपको उन्हीं के बारे में आपको बताते हैं।
#3 जसप्रीत बुमराह की वापसी

भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आयरलैंड के खिलाफ हुए टी-20 सीरीज में चोटिल हो गए थे। इसी वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं थे। वनडे में भारत की हार का यह बड़ा कारण था।
इस मैच में कोहली ने उन्हें टीम में शामिल किया है। काफी समय बाद उन्होंने ऐसा फैसला लिया है जो टीम को जीत दिला सकता है।
#2 चेतेश्वर पुजारा को बरकरार रखना

कई बार देखा गया है विराट कोहली सबसे पहले चेतेश्वर पुजारा को टीम से ड्राप करते हैं। पुजारा भले ही अच्छे फॉर्म में नहीं हैं लेकिन उनकी काबिलियत सभी को पता है। पहले मैच में भी उन्हें टीम से ड्राप कर दिया गया था।
पुजारा को भारतीय टीम का नया वॉल कहा जाता है। टीम में बाहर होने की वजह से उनका कॉन्फिडेंस भी नीचे जाता है।
#3 ऋषभ पंत को टीम में मौका देना

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भारत के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी माने जाते हैं। लगातार बड़े शॉट खेलने में माहिर पंत ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी अपना लोहा मनवाया है।
दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने वाले पंत ने प्रथम श्रेणी मैचों में 95 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं। कोहली ने पहले दोनों मैचों में दिनेश कार्तिक को मौका दिया लेकिन वह पूरी तरह असफल रहे। अब कोहली ने पंत को डेब्यू करने का मौका दिया है। उनका यह फैसला टीम इंडिया के किस्मत को बदल सकता है।
The post ENG vs IND, तीसरा टेस्ट: तीसरे टेस्ट में विराट कोहली द्वारा लिए गये ये 3 फैसले जीता सकते है टीम इंडिया को ये मैच appeared first on SportzWiki Hindi.