नॉटिंघम टेस्ट में भारतीय सलामी बल्लेबाज धवन व राहुल के शानदार शुरुआत के बाद टीम इंडिया ड्राइविंग सीट पर नजर आ रही है. भारत के पास यह मैच जीत सीरीज में वापसी करने का शानदार मौका है.
आपको बता दें, दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी पारी में दो विकेट खोकर 124 रन बना लिए थे. क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा 33 और कप्तान विराट कोहली 8 रन बनाकर खेल रहे हैं. इस समय तक टीम इंडिया को 292 रनों की अहम मिली हुई है.

इस मैच में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में इसलिए है क्योंकि इस बार टीम के सलामी बल्लेबाज राहुल व धवन ने अपने काम को शानदार ढंग से अंजाम दिया है. इसी वजह से इस जोड़ी ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. भले ही राहुल व धवन दोनों में से किसी ने भी दोनों पारियों में फिफ्टी या सेंचुरी तो नहीं जड़ी, लेकिन ’50+’ का एक खास आंकड़ा अपने नाम कर लिया.
32 साल बाद राहुल व धवन ने बनाया रिकॉर्ड

इन दोनों ने वो कर दिखाया जो 32 साल में कोई भी भारतीय सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी नहीं कर सकी. दरअसल, साल 1986 के बाद ये पहला मौका है, जब टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की धरती पर दोनों पारियों में 50+ रनों की साझेदारी निभाई हो.
बता दें, इन दोनों ने पहली पारी में 60 और दूसरी पारी में भी 60 रनों की साझेदारी निभाई. इससे पहले तह रिकॉर्ड सुनील गावस्कर और के श्रीकांत के नाम था.
66 साल बाद धवन बने शर्मनाक रिकॉर्ड का शिकार

इस मैच में की दूसरी पारी में शिखर धवन जिस तरह से आउट हुए हैं, वह बेहद शर्मनाक है. करीब 66 साल बाद कोई भारतीय बल्लेबाज टेस्ट मैच में इंग्लैंउ में स्टंप आउट हुआ है. इससे पहले 1952 में पंकज रॉय लीड्स में इस तरह से आउट हुए थे. वहीं, उनसे पहले ओवल में 1936 में मुश्ताक अली आउट हुए थे.
वहीं दूसरी पाली धवन इस तरह आउट हुए. शिखर धवन 44 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टॉ ने आदिल राशिद गेंद पर स्टंप आउट किया.
The post ENG vs IND: 3rd Test: राहुल व धवन ने तोड़ा 32 साल पुराना रिकॉर्ड, सहवाग और सचिन की जोड़ी नहीं सकी ये कारनामा appeared first on SportzWiki Hindi.