Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG VS IND: 3RD TEST- 44 रन बनाने के बाद भी ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड बना गये शिखर धवन, लग गया धब्बा

इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच नॉटिंघम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के दूसरे ही दिन सीरीज से 0-2 से पीछे चल रही भारतीय टीम ने जीत की तैयारी कर ली है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेलते हुए अपनी स्थिति बहुत ही मजबूत बना ली है।

भारतीय टीम ने कर ली तीसरे टेस्ट मैच में जीत की तैयारी

भारत दूसरे दिन के खेल में अपनी पहली पारी में 329 रनों पर आउट होने के बाद इंग्लैंड की टीम को पहली पारी में नस्तेनाबूत करते हुए महज 161 रनों पर ही ढेर कर दिया। भारत के तेज गेंदबाजों खासकर हार्दिक पंड्या ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को इस टेस्ट सीरीज में पहली बार हार के मुंह में धकेल दिया है।

भारत ने इंग्लैंड पर बनायी 292 रनों की मजबूत बढ़त

भारत ने इंग्लैंड को पहली पारी में केवल 161 रनों के स्कोर पर आउट करने के बाद दूसरे दिन की समाप्ति तक अपनी दूसरी पारी का स्कोर 2 विकेट पर 124 रन तक पहुंचा कर इंग्लैंड पर 292 रनों की मजबूत बढ़त बना ली है। भारतीय टीम के लिए दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और लोकेश राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की।

शिखर धवन स्टंप आउट होकर बना गए अनचाहा रिकॉर्ड

इस टेस्ट सीरीज में पहली बार भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपने पूरे शबाब में दिख रहे थे लेकिन बेहतरीन शुरुआत के बाद शिखर धवन ने एक बड़ी गलती कर दी और आदिल रशीद की गेंद पर स्टंप आउट होकर चलते बने।

शिखर धवन ने 44 रनों की पारी खेली। इस तरह से शिखर धवन भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में इंग्लैंड की सरजमीं पर स्टंप आउट होने वाले तीसरे सलामी बल्लेबाज बने।

इंग्लैंड में 66 साल बान हुआ कोई भारतीय सलामी बल्लेबाज स्टंप

इतना ही शिखर धवन इंग्लैंड की जमीं पर 66 साल के बाद स्टंप आउट होने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले इंग्लैंड में साल 1952 में लीड्स टेस्ट मैच में पंकज रॉय ने स्टंप आउट हुए और उससे पहले ऐसा 1936 में सैयद मुश्ताक अली के साथ भी हो चुका है। इस तरह से ये तीन सलामी बल्लेबाज इंग्लैंड में स्टंप आउट का शिकार बने।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG VS IND: 3RD TEST- 44 रन बनाने के बाद भी ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड बना गये शिखर धवन, लग गया धब्बा appeared first on SportzWiki Hindi.