भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या पर पिछले कुछ समय से लगातार सवाल उठ रहे थे। इस स्टार ऑलराउंडर भारतीय खिलाड़ी का प्रदर्शन पिछले कुछ मैचों में अच्छा नहीं रहा जिस कारण से उन्हें लगातार आलोचना झेलनी पड़ रही थी। और ये मांग उठने लगी थी कि हार्दिक पंड्या टेस्ट के लायक खिलाड़ी नहीं है।

हार्दिक पंड्या की खतरनाक गेंदबाजी
अपनी हो रही जमकर आलोचना हार्दिक पंड्या को अंदर ही अंदर ऐसी कुंद रही थी कि उन्होंने अपने तमाम आलोचकों को एक करारा जवाब दिया है। भारत और इँग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के नॉटिंघम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी का जलवा देखने को मिला।

तीसरे टेस्ट में पांच विकेट लेकर दिया अपने आलोचकों को जवाब
भारतीय टीम के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने दूसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी से हमला बोलते हुए केवल 6 ओवर की गेंदबाजी में 28 रन देकर 5 इंग्लिश बल्लेबाजों को पैवेलियन की राह दिखायी। इस शानदार गेंदबाजी से हार्दिक पंड्या ने सवाल उठाने वालो को जवाब दे दिया है।

पांच विकेट लेकर मिल रही है बहुत खुशी
दिन के खेल के खत्म होने के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा कि “इन पांच(विकेट) से काफी खुशी हो रही है। मुझे गेंदबाजी यूनिट के तौर पर लंच के दौरान याद किया गया था। हम सभी मिलकर सही एरिया में गेंदबाजी करने पर अपना ध्यान केन्द्रित करेंगे। गेंद सुबह स्विंग कर रही थी, लेकिन हमें विकेट नहीं मिल सका। इसलिए मैंने और ईशांत ने रनों को दबाने की कोशिश की और सोचा देखते हैं क्या होता है।
“मुझे पहली ही गेंद पर रूट के विकेट की खुशी मिली। आमतौर पर तो मैं सीम की कोशिश करता हूं लेकिन इस बार मैंने स्विंग की कोशिश की और स्विंग की कोशिश की जाती है तो गेंद फुल और ड्राइव के योग्य होती है। मैं इससे डरता नहीं क्योंकि अगर विकेट मिलते हैं तो रम मायने नहीं रखते हैं। “

लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं नहीं पड़ता फर्क
अपनी आलोचना को लेकर जब सवाल किया गया तो हार्दिक पंड्या ने कहा कि “चलो मेरे बारे में कोई चिंता ना करें, मैं जानता हूं कि मैं क्या कर रहा हूं और मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या कह रहे हैं। टीम मेरे साथ है और यहीं महत्वपूर्ण है। “

माइकल होल्डिंग और हरभजन सिंह ने की थी हार्दिक की आलोचना
आपको बता दें कि भारतीय टीम के लॉर्ड्स टेस्ट मैच के हारने के बाद वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर माइकल होल्डिंग और हरभजन सिंह ने हार्दिक की जमकर आलोचना की थी और उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लायक मानने से इनकार कर दिया था और साथ ही उनके आलराउंडर क्षमता पर भी उठाए थे। इसी का जवाब हार्दिक पंड्या ने ऐसे दिया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND: 3RD TEST- हार्दिक पंड्या ने हरभजन सिंह और माइकल होल्डिंग को दिया करारा जवाब, 5 विकेट लेकर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.