इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच शनिवार को नॉटिंघम में शुरू हुआ। इस टेस्ट सीरीज में पहली बार भारतीय टीम ने अपने नंबर वन टीम वाले प्रदर्शन को दिखाया। इस टेस्ट सीरीज में पहले दोनों मैच गंवाकर 0-2 से पीछे चल रही भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया।

भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट मैच में की अच्छी शुरुआत
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनके डुपिटी अजिंक्य रहाणे की बेहतरीन पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने पहले दिन की समाप्ति तक 6 विकेट के नुकसान पर 307 रन बना लिए। पहले दिन के खेल में भारतीय टीम की इस शानदार बल्लेबाजी को लेकर भारत के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ बहुत ही खुश हैं। दिन के खेल के खत्म होने के बाद संजय बांगड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के प्रदर्शन को लेकर बातचीत की।

पंत ने छक्का लगाकर दिखाया कि वो हैं आत्मविश्वास से भरे- संजय बांगड़
इस मैच में डेब्यू करने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के द्वारा छक्के के साथ अपना टेस्ट करियर शुरू करने पर संजय बांगड़ ने कहा कि “वो एक आत्मविश्वास से भरे क्रिकेटर हैं। वो रणजी ट्रॉफी में बहुत अच्छा करके आए हैं।उन्होंने भारत ए के लिए खेला और उन्होंने इस दौरान अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा दिखाया। वो पल जब उन्होेंने छक्का जड़ा तो मेरे दिमाग में विनोद कांबली आ गए, जिन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट का रन छक्के से पूरा किया। तो पंत में भी बहुत ही आत्मविश्वास नजर आता है।”

सलामी बल्लेबाजों ने दिखाया धेर्य
वहीं भारत के बल्लेबाजी कोच ने आगे कहा कि “पिछले दो मैचों से हमने 2 या 3 विकेट पहले 15 ओवर में ही खो दिए थे। इससे मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को जल्दी से कठिन परिस्थिति में बल्लेबाजी करनी पड़ती है। ये केवल अच्छी शुरुआत ही नहीं बल्कि उन्होंने बल्लेबाजी भी बहुत अच्छी की। जिस तरह से शिखर ने अपनी बल्लेबाजी बदली। जिस तरह से उन्होंने अपने बल्ले की गति को कम किया। जिस तरह से उन्होंने देरी से खेला इसके लिए उन्होंने पिछले 6-7 दिनों से समायोजन किया और उन्हें इसका श्रेय मिलना चाहिए।”

इस बल्लेबाजी प्रदर्श ने बची सीरीज के लिए दिखाया भरोसा
“राहुल ने भी बैकफुट पर अच्छा खेला। उन्होंने गेंद हिलने के बाद रिएक्ट किया। इस बदलाव ने मुझमे बची सीरीज में आशा जगा दी है। पांच पारियां अभी तो बाकी हैं अगर हमारे बल्लेबाज इसी तरह से खेले तो प्रदर्शन के ग्राफ में सुधार होगा। हम सभी जानते हैं कि लॉर्ड्स में हालात बहुत मुश्किल थे। उससे पहले हमने टेस्ट मैच केवल 31 रनों के अंतर से ही हारा था। मैं सहमत हूं कि बल्लेबाजों का प्रदर्शन हमारी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है। लेकिन इसमें बल्लेबाजों ने समायोजन किया और उसे लागू भी किया। गेंद छोड़ने में बहुत ही अनुशासन नजर आया।”

कोच पर रहता है दबाव
संजय बांगड़ ने कोच के दबाव को लेकर कहा कि “समझते हैं कि कोई जादू की छड़ी नहीं है जिसके साथ हम किसी भी बल्लेबाज पर काम कर सकते हैं। दबाव को संभालना किसी भी प्रोफेशनल काम का एक हिस्सा होता है। और खिलाड़ियों को खुद पर भारी दवाब होता है। वो अपने करियर के लिए खेलते हैं लेकिन कभी-कभी जब चीजें वास्तव में आपके पक्ष में काम नहीं करते तो आपको स्थिरताबनाए रखना महत्वपूर्ण है।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND: 3rd TEST: बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने कहा दुसरे ही गेंद पर ऋषभ पन्त का छक्का देख मुझे आ गयी इस दिग्गज खिलाड़ी की याद appeared first on SportzWiki Hindi.