इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दोनों ही टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप बुरी तरह से नाकाम साबित हुई। भारतीय टीम के बल्लेबाजों की इस नाकामी ने टीम मैनेजमेंट को परेशान किया हुआ था। ऐसे में नॉटिंघम में शनिवार से शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच पर सबकी निगाहें आ खड़ी हुई। इसकी खास वजह थी कि ये पिच पहले दो मैचों की तुलना में बल्लेबाजी के लिए आसान थी।

अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली ने पहले दिन की शानदार बल्लेबाजी
भारतीय टीम की सारी उम्मीद विराट कोहली पर थी लेकिन साथ ही टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे से भी बड़ी आस थी। टीम की उम्मीदों को कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने खत्म नहीं होने दिया और नॉटिंघम में खेले जा रहे टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह से अपने नाम कर लिया।

तीसरे विकेट के लिए 159 रन जोड़कर भारत को पहुंचाया अच्छी स्थिति में
अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली ने 82 रनों पर 3 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही भारतीय टीम को उबारते हुए अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 159 रनों की बेहतरीन साझेदारी कर इस मैच में भारत को पहले दिन के खेल के खत्म होने तक बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया है। कोहली ने 97 और रहाणे ने 81 रनों की पारी खेली।

अजिंक्य रहाणे हैं एक गुणवत्ता वाले बल्लेबाज- संजय बांगड़
भारत की इस जोड़ी के चलने के बाद बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ बड़े ही खुश हैं। संजय बांगड़ ने कहा कि “लॉर्ड्स में भी रहाणे अच्छे नजर आ रहे थे। जब तक वो क्रीज पर रहे अच्छा खेल रहे थे। वो एक गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं. रवि शास्त्री आगे आए और उन्होंने कहा कि वो हमारे पिलर हैं। वो अभी भी भारतीय बल्लेबाजी के पिलर हैं। जिसने उनके आत्मविश्वास के लिए बहुत अच्छा किया होगा। वो एक बेहतरीन लय में दिख रहे थे उन्होंने विराट कोहली के साथ(159) अच्छी साझेदारी की। वो अच्छे इरादें के साथ खेले।”

पुजारा लय में आने से केवल एक अच्छी पारी दूर
वहीं संजय बांगड़ ने चेतेश्वर पुजारा को लेकर कहा कि “वो गेंद थी जिस पर हिट किया जाना था। और वो उसी के लिए गए थे और ये दिखाता है कि वो चीजें बदलने की कोशिश कर रहे हैं। वो केवल एक अच्छी पारी ही दूर हैं। लॉर्ड्स में भी उन्होंने 80-85 गेंद खेली वैसे उन्होंने जो भी स्कोर बनाया। आज भी वो किसी भी तरह की मुश्किल में नहीं दिख रहे थे।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG VS IND 3RD TEST- विराट नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को रवि शास्त्री ने बताया भारतीय टीम का सबसे मजबूत स्तम्भ appeared first on SportzWiki Hindi.