Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG VS IND 3RD TEST- फॉर्म में लौटी भारतीय टीम तो सचिन तेंदुलकर ने कही ये बात

एक लंबे इंतजार के बाद विश्व क्रिकेट की नंबर एक टेस्ट टीम भारत की नंबर एक बल्लेबाजी लाइन अप चल पड़ी है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में भारत की मजबूत बल्लेबाजी ब्रिगेड फ्लॉप साबित हुई थी और उसके असर से भारतीय टीम को पहले दोनों मैच गंवाने पड़े।

नॉटिंघम टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का अच्छा प्रदर्शन

लेकिन आखिरकार शनिवार से नॉटिंघम में शुरू हुए सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में वो पहले दो टेस्ट मैचों में नाकाम होने वाली बल्लेबाजी लाइन आप चल पड़ी।  नॉटिंघम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहलेदिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और पहले दिन के खेल के खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 307 रन बना दिए।

सचिन भी हुए भारतीय बल्लेबाजी के मुरिद

भारतीय टीम की ओर से इस बेहतरीन बल्लेबाजी को लेकर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर बहुत ही खुश हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम की बल्लेबाजी को लेकर ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

सचिन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि

मुझे इस पारी में सबसे ज्यादा पसंद आया वो है हमारे बल्लेबाजों के द्वारा दिखाया गया इरादा और इंग्लैंड के पेसर्स के सामने फ्रंटफूट डिफेंस बहुत शानदार रहा।  कोहली और रहाणे के बीच अच्छी साझेदारी दिखी और ऋषभ पंत को ये सकारात्मकता जारी रख अच्छा मंच तैयार करना चाहिए।”

अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली ने भारत की करायी वापसी

भारतीय टीम के लिए इस मैच में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और शिखर धवन ने सधी हुई शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। इसके बाद कुछ ही अंतराल में लगातार तीन विकेट गिरे और टीम एक बार फिर से दबाव में आ गई लेकिन इसके बाद विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारतीय टीम की वापसी करवा दी।

विराट और रहाणे ने की चौथे विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी

अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली ने चौथे विकेट के लिए 159 रनों की बेहतरीन साझेदारी की और टीम को पहले दिन अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि अजिंक्य रहाणे (81) और विराट कोहली (97)  अपना शतक नहीं बना सके तो वहीं आखिर में डेब्यू कर रहे ऋषभ पंत ने भी अपनी बल्लेबाजी में आत्म विश्वास दिखाया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG VS IND 3RD TEST- फॉर्म में लौटी भारतीय टीम तो सचिन तेंदुलकर ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.