भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों पहले टेस्ट मैच में 31 रन की एक शर्मनाक हार मिली थी. अब भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 9 अगस्त से लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस खास लेख में भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में ही बताएंगे.
आइये डालते है भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन पर :
मुरली विजय

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय पहले टेस्ट में कुछ खास नहीं कर पाये थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में जरुर एक मौका और मिलेगा. विजय ने साल 2014 इंग्लैंड दौरे में 400 से ज्यादा रन बनाये थे. इसलिए उनके इस अनुभव को देखते हुए उनका प्लेइंग इलेवन में स्थान निश्चित है.
केएल राहुल

केएल राहुल पहले टेस्ट में नंबर-3 पर खेले थे, लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन इस बार कप्तान कोहली उन पर भरोसा कर सकते है और धवन को टीम से बाहर कर केएल राहुल को ओपनिंग में मौका दे सकते है.
चेतेश्वर पुजारा

पुजारा का दुसरे टेस्ट में स्थान तय माना जा रहा है. पुजारा, धवन के खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह बना सकते है. पुजारा के पास ही भारत के नंबर-3 की जिम्मेदारी होगी.
विराट कोहली (कप्तान)

विराट कोहली के पास एक बार फिर कप्तानी व मध्यक्रम का भार होगा. पहले टेस्ट में उन्होंने 149 व 51 रन की शानदार पारियां खेली थी. वह अपना यह फॉर्म जारी रखना चाहेंगे.
करुण नायर

अजिंक्य रहाणे पहले टेस्ट में 15 व 2 रन की पारियां ही खेल पाये थे, इसलिए रहाणे के खराब प्रदर्शन के उनकी जग करुण नायर को टीम में मौका मिल सकता है.
ऋषभ पंत

दिनेश कार्तिक के लिए भी पहला टेस्ट मैच कुछ खास नहीं रहा था. कार्तिक पहली पारी में शून्य तो दूसरी पारी में 20 रन पर आउट हो गये थे. दूसरे टेस्ट में अब कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को अपना टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.
रविचंद्रन अश्विन

पहले टेस्ट में अश्विन ने करिश्माई गेंदबाजी की थी. अश्विन ने मैच में कुल 7 विकेट हासिल किये थे. उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद उनका भी टीम में स्थान पक्का है.
रविन्द्र जडेजा

हार्दिक पंड्या को पहले टेस्ट में एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ था. वही बल्ले से भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाये थे, इसलिए हार्दिक की जगह अगले टेस्ट में रविन्द्र जडेजा को मौका मिल सकता है.
इशांत शर्मा

इशांत शर्मा का भी दूसरा टेस्ट खेलना तय है. इशांत शर्मा ने पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की थी और इंग्लैंड की दूसरी पारी के तो उन्होंने पांच विकेट हासिल किये थे.
मोहम्मद शमी

शमी को भी जगह मिलना तय है. शमी ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 3 विकेट हासिल किये थे. उनकी इस गेंदबाजी के बाद टीम की प्लेइंग इलेवन में उनका स्थान भी पक्का नजर आ रहा है.
उमेश यादव

उमेश यादव ने भी पहले टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी की थी और दोनों पारियों में मिलाकर 3 विकेट हासिल किये थे. इसलिए उमेश का भी प्लेइंग इलेवन में स्थान निश्चित है.
The post ENG vs IND: पहले मैच में मिली हार के बाद इन 4 बड़े बदलाव के साथ दुसरे टेस्ट में उतरेगा भारत, यह खिलाड़ी करेगा डेब्यू appeared first on SportzWiki Hindi.