Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG VS IND 4TH TEST- वीरेन्द्र सहवाग ने कहा अतिआत्मविश्वास में लिया गया विराट कोहली का ये फैसला टीम इंडिया पर पड़ सकता है भारी

इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा वनडे मैच आज से साउथैंपटन में शुरू हो रहा है। इस टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम ने एक दिन पहले ही अपनी टीम के अंतिम-11 को अंतिम रूप से दिया है, जिसमें उन्होंने स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद के साथ मोइन अली को भी टीम में शामिल कर लिया है। ऐसे में इंग्लैंड इस मैच में दो प्रमुख स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरने जा रही है।

क्या भारत रविन्द्र जडेजा को देगा मौका?

जब इंग्लैंड की टीम ने दो स्पिन गेंदबाज उतारने का फैसला किया है तो किसी तरह से रोज बाउल की पिच स्पिन की मददगार हो सकती है। अब सवाल ये है कि भारत अपने प्रमुख स्पिन गेंदबाज आर अश्विन के साथ ही उतरेगी या टीम में रविन्द्र जडेजा को भी मौका दिया जाएगा?

वीरेन्द्र सहवाग ने दिया जडेजा को उतारने का सुझाव

भले अभी तक भारतीय टीम ने अपनी एकादश नहीं चुनी हो, लेकिन भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने भारतीय टीम को सुझाव दिया है कि वो आर अश्विन के साथ अपने दूसरे स्पिन गेंदबाज रविन्द्र जडेजा को भी साउथैंपटन में मौका दे।

इंग्लैंड दो स्पिनरों के साथ खेल रहा है तो पिच के स्पिन की मददगार

वीरेन्द्र सहवाग ने इंडिया टीवी के साथ खास बातचीत के दौरान कहा कि “इंग्लैंड दो स्पिन गेंदबाजों के साथ खेल रहा है उसका मतलब है कि पिच में स्पिन गेंदबाजों के लिए कुछ मदद है। इंग्लैंड हमारे खिलाफ विकेट का बेहतर प्रदर्शन कर सकता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो किस प्रारूप मे खेलते हैं।”

विराट कोहली को तेज गेंदबाजों पर भरोसा

भारत के कप्तान विराट कोहली ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा था कि “मुझे संदेह कि कि पूरा पेस अटैक ही सही विकल्प होगा। मुझे लगता है कि ये बहुत समझ से परे हैं कि आखिरी बार जब हम यहां खेले थे तो स्पिन ने अच्छा काम किया था। दूसरी पारी में स्पिनर अच्छे रहे थे। ये सतह बहुत कठिन है, जिस तरह से मैं विकेट को देख रहा हूं यहां दूसरी पारी में स्पिनरों को कुछ मिल सकता है।”

Problem of Indian batsmen is mental, not technical: Kohli

सहवाग की दो टूक भारतीय टीम कर सकती है एक स्पिनर को मिस

वीरेन्द्र सहवाग ने कप्तान विराट कोहली के बयान को सुनने के बाद साफ कहा कि “कोहली को विकेट को ध्यान में रखते हुए अंतिम-11 का चयन करना चाहिए।”

सहवाग ने कहा कि

“अगर कोहली उसी टीम के साथ उतरना तय कर चुके हैं, तो चार तेज गेंदबाज होंगे। दूसरी ओर इंग्लैंड एक स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों के साथ खेल रही है। अगर विकेट स्पिन फ्रेंडली है तो भारतीय टीम एक स्पिन गेंदबाज को जरूर मिस करेगी। वो रविन्द्र जडेजा को ले सकते हैं जो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG VS IND 4TH TEST- वीरेन्द्र सहवाग ने कहा अतिआत्मविश्वास में लिया गया विराट कोहली का ये फैसला टीम इंडिया पर पड़ सकता है भारी appeared first on SportzWiki Hindi.