Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG VS IND 4TH TEST- भारत के लिए आई खुशखबरी चौथे टेस्ट में गेंदबाजी नहीं कर पायेंगे बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ अपनी मेजबानी में खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मैचों में भले ही बल्लेबाजी से तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं, लेकिन अपनी गेंदबाजी से जबरदस्त काम किया है। बेन स्टोक्स बर्मिंघम के बाद नॉटिंघम टेस्ट मैच में खेल पाए थे, जहां उनकी गेंदबाजी शानदार रही।

बेन स्टोक्स चौथे टेस्ट मैच में नहीं कर पाएंगे गेंदबाजी

बेन स्टोक्स ने अपनी गेंदबाजी से जो कमाल का प्रदर्शन किया था उससे इंग्लैंड की गेंदबाजी लाइन अप को बेहतरीन सपोर्ट मिला था लेकिन अब इंग्लैंड की टीम कौ चौथे टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स की गेंदबाजी की कमी खलेगी। आज से साउथैंपटन में शुरू हो रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड का ये स्टार ऑलराउंडर केवल बल्लेबाजी की कर सकेगा।

घुटने मे लगी चोट के कारण गेंदबाजी के लिए स्टोक्स नहीं हैं फिट

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने चौथे टेस्ट मैच से पहले साफ संकेत दे दिया है कि बेन स्टोक्स तीसरे टेस्ट मैच के दौरान लगी अपने घुटने की चोट के कारण गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे ऐसे में वो स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे तो वहीं इस संतुलन को पूरा करने के लिए इंग्लैंड की टीम ने चौथे टेस्ट मैच के लिए स्पिन गेंदबाज मोइन अली को शामिल किया है।

कप्तान जो रूट ने दिया स्टोक्स को गेंदबाजी नहीं करने का संकेत

जो रूट ने इसको लेकर कहा कि “पिछले सप्ताह की टीम में दो बदलाव किए गए हैं। क्रिस वोक्स की जगह सैम कुरेन को लिया गया है और बेन(स्टोक्स) गेंदबाजी के लिहाज से 100 प्रतिशतक फिटनहीं है और टीम का संतुलन बनाने के लिए ओली पोप की जगह पर मोइन अली को शामिल किया गया है।”

मोइन अली ने काउंटी क्रिकेट में किया बेहतरीन प्रदर्शन

इंग्लिश कप्तान जो रूट ने आगे कहा कि “मोइन जैसा खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट में लौटता है तो दोहरा शतक जमाने के साथ ही 6 विकेट लेता है। सैम भी सर्रे की तरफ से खेल रहे थे और उनके पास एक और मौका है। किसी भी समय आप वापसी से बहुत ज्यादा दूर नहीं रहते हैं। पिछले सप्ताह हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। हमारी मजबूती हमारा जज्बा है और खासकर घरेलू परिस्थितियों में वापसी करने में हमारा रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। हम पहले भी ऐसा करते रहे हैं और उम्मीद हैकि इस बार भी ऐसा होगा।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG VS IND 4TH TEST- भारत के लिए आई खुशखबरी चौथे टेस्ट में गेंदबाजी नहीं कर पायेंगे बेन स्टोक्स appeared first on SportzWiki Hindi.