भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इन दिनों चोट के बाद क्रिकेट के मैदान में वापसी कर जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे लेकिन इनको तीसरे टेस्ट मैच में मौका मिला और वो इसे शानदार तरीके से भुनाने में लगे हुए हैं।

वापसी के बाद जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में पहली पारी में दो विकेट लेकर दूसरी पारी में इंग्लैंड के पांच बल्लेबाजों को आउट कर पूरी तरह से तहस-नहस कर डाला। बुमराह वापसी के साथ ही टीम की जीत के नायक बने। और उसी तरह के प्रदर्शन को चौथे टेस्ट मैच में भी बरकरार रखा है।

नो बॉल की गलती से बाज नहीं आ रहे हैं बुमराह
जसप्रीत बुमराह ने साउथैंपटन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट हासिल किए लेकिन एक बार फिर से उनकी नो बॉल टीम के लिए सिर दर्द बनी। बुमराह ने अपनी गेंद पर शुरूआत में ही इंग्लिश कप्तान जो रूट को आउट कर दिया था लेकिन उनकी एक और नो बॉल के कारण भारतीय टीम को वो विकेट मिलते-मिलते रह गया।

नो बॉल से सुनील गावस्कर हैं बुमराह से निराश
जसप्रीत बुमराह के द्वारा बार-बार नो बॉल की गलती को दोहराए जाने से सुनील गावस्कर खुश नहीं है। सुनील गावस्कर ने अपने कॉलम में लिखा कि “जो रूट बुमराह की उस गेंद पर मुश्किल में दिखे और वो ऑफ साइड में एक्रोस द लाइन खेलने जा रहे थे और वो लेग बिफोर विकेट हो गए, लेकिन एक बार फिर से बुमराह के ओवर स्टेप के कारण वो बच गए।”
नो बॉल पर बुमराह को कड़ी मेहनत की जरूरत
“ये एक ऐसी चीज है जहां बुमराह को वास्तव में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। ये केवल बुमराह के लिए ही निराशाजनक नहीं है बल्कि टीम को भी हताश करने वाला है। उनको लगता है कि उन्होंने एक विकेट छोड़ दिया, क्योंकि गेंदबाज ने केवल ओवर स्टेप कर दिया। तेज गेंदबाजों के लिए अतिरिक्त गेंदबाजी फेकना कम थकाने वाला नहीं रहता है।”

भारतीय गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन
इसके साथ ही भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर ने कहा कि “भारत के गेंदबाजों ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया। जिस किसी ने भी पिच को पास से देखा था उनको पिच बहुत सुंदर दिख रहा था शायद कह सकते हैं ये इस सीरीज का अब तक का सबसे अच्छा विकेट है। इंग्लैंड के बल्लेबाजों के आउट होने में पिच का कोई योगदान नहीं है। भारतीय सीमर्स के द्वारा शानदार गेंदबाजी के कारण बल्लेबाज आउट हुए।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND 4TH TEST- जसप्रीत बुमराह की लगातार नो बॉल की परेशानी को देखते हुए सुनील गावस्कर ने दी ये सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.