भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया दुसरे दिन का खेल काफी रोमांचक रहा है. दुसरे दिन भारतीय टीम ने इंग्लैंड के 287 रन के जवाब में 274 रन बनाये. इंग्लैंड ने 13 रन की मामूली बढ़त हासिल की है.
फिलहाल दुसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट पर 9 रन बना लिए है. इंग्लैंड की अब कुल बढ़त 22 रन की हो चुकी है. दुसरे दिन के खेल के चलते ही हम आपकों पांच ऐसी घटनाओं के बारे में बताएंगे, अब जिन पर काफी चर्चाएँ हो रही है.
सैम कुरेन की शानदार गेंदबाजी

दुसरे दिन के खेल में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम कुरेन ने शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया है. सैम कुरेन ने भारत के कुल चार विकेट लिए है.
उन्होंने अपनी शानदार तेज गेंदबाजी के चलते मुरली विजय, केएल राहुल, शिखर धवन और हार्दिक पंड्या को आउट किया. उनकी इस शानदार तेज गेंदबाजी के बाद उनकी जबरदस्त चर्चा हो रही है.
पुजारा की जगह खेले राहुल खराब शॉट खेलकर आउट

चेतेश्वर पुजारा की जगह इस मैच में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने का मौका केएल राहुल को मिला था, लेकिन राहुल एक बहुत खराब शॉट खेलकर बोल्ड हो गये थे. वह ऑफ़ स्टंप से बहुत बाहर जाती गेंद को खेलने का प्रयास कर रहे थे. जिसके चलते वह बोल्ड आउट हो गये थे. खराब शॉट खेलकर आउट हुए केएल राहुल पर भी जमकर चर्चाएँ हो रही है.
मलान द्वारा एंडरसन की गेंद पर कोहली का कैच छोड़ना

आपकों बता दें, कि जब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 21 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तो जेम्स एंडरसन की एक गेंद पर विराट कोहली का कैच डेविड मलान ने छोड़ दिया था. कोहली के शतक के बाद अब इस कैच की भी काफी चर्चा हो रही है.
2014 में फ्लॉप होने के बाद पहली पारी में ही कोहली का शतक

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली साल 2014 इंग्लैंड दौरे में फ्लॉप साबित हुए थे. वह पूरी सीरिज में मात्र 134 रन ही बना पाये थे, लेकिन साल 2018 इंग्लैंड दौरें की पहली पारी में ही विराट कोहली ने शतक बना डाला है.
उन्होंने 149 रन की एक शानदार पारी खेली है. जिसमे उन्होंने 22 चौके व एक छक्का लगाया है. उनकी यह पारी तो आज देश-विदेश के अखबारों की आज हेडलाइन्स बनी हुई है.
कोहली के शतक के बाद लॉकेट को चूमना

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने जैसे ही अपना शतक पूरा किया था. उन्होंने अपने गले का लॉकेट को चूमा था. वह लॉकेट उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की निशानी है. विराट ने साउथ अफ्रीका दौरें में भी शतक लगाकर वह लॉकेट को चूमा था.
The post ENG vs IND: भारत और इंग्लैंड के बीच दुसरे दिन के खेल के बाद, अब चर्चा का विषय बनी हुई है ये 5 बाते appeared first on SportzWiki Hindi.