भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड की धरती में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. जहां भारतीय टीम की बल्लेबाजी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है.
भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में मात्र 107 रन पर ही आल आउट हो गई थी और आज इसी के चलते हम आपकों भारतीय टीम के इंग्लैंड की धरती पर पांच सबसे कम रन के स्कोर के बारे में बताएंगे.
आइये डालते है एक नजर भारत के पांच सबसे कम रन के स्कोर पर :

लॉर्ड्स 1936 – 93 रन
बता दें, कि भारतीय टीम का इंग्लैंड की धरती में पांचवा सबसे कम रन का स्कोर 93 रन का है. 27 जून साल 1936 में लॉर्ड्स के मैदान पर भारतीय टीम 46 ओवर में मात्र 93 रन पर ही आल आउट हो गई थी. 93 रन का यह स्कोर भारतीय टीम ने मैच की तीसरी पारी में बनाया था.
बर्मिंघम 1967-92 रन
भारतीय टीम का इंग्लैंड में चौथा सबसे कम रन का स्कोर 92 का है. भारत ने यह सबसे कम रन का स्कोर बर्मिंघम के मैदान पर 13 जुलाई 1967 को बनाया था. भारतीय टीम इस मैच में मात्र 36.3 ओवर में ही आल आउट हो गई थी. 92 रन के इस स्कोर पर भारत मैच की दूसरी पारी में आउट हुई थी.
मैनचेस्टर 1952-82 रन
तीसरे क्रम में भारत का सबसे कम रन का स्कोर 82 रन का है. भारतीय टीम 17 जुलाई साल 1952 में मैनचेस्टर के मैदान पर 36.3 ओवर में मात्र 82 रन पर ही आल आउट हो गई थी. भारत ने यह स्कोर मैच की तीसरी पारी में बनाया था.

मैनचेस्टर 1952-58 रन
भारतीय टीम का इंग्लैंड की धरती में दूसरा सबसे कम रन का स्कोर 58 रन का है. भारत ने अपना यह दूसरा सबसे कम रन का स्कोर मैनचेस्टर के मैदान पर 17 जुलाई 1952 को बनाया था. भारतीय टीम इस मैच में मात्र 21.4 ओवर में ही आल आउट हो गई थी. 58 रन के इस स्कोर पर भारत मैच की दूसरी पारी में आउट हुई थी.
लॉर्ड्स 1974-42 रन
भारत की पारी का सबसे कम रन का स्कोर इंग्लैंड की धरती में 42 रन का है. यह स्कोर भारत ने लॉर्ड्स के मैदान पर ही बनाया था. 42 रन के इस सबसे कम स्कोर पर भारत 20 जून 1974 को आल आउट हो गई थी. इस मैच में भारतीय टीम मात्र 17 ओवर में आल आउट हुई थी. भारत इस मैच में की तीसरी पारी खेल रही थी.

The post ENG vs IND: 5 ऐसे मौके जब भारत ने अंग्रेजो के खिलाफ इंग्लैंड में बनाये सबसे कम स्कोर appeared first on SportzWiki Hindi.