इंग्लैंड में खेली जा रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की हालत ख़राब नजर आ रही है. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 2-0 से बढ़त बना ली है. लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत को एक शर्मनाक हार से सामना करना पड़ा. इंग्लैंड में प्रदर्शन को देखते हुए इन पांच खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया जा सकता है.
5. शिखर धवन

पहले मैच में रन ना बना पाने के कारण धवन को दूसरे टेस्ट मैच में जगह नही दी गयी. धवन का विदेशी पिचों पर रिकॉर्ड अच्छा नही रहा है. पहले टेस्ट मैच से पहले अभ्यास मैच के दौरान भी धवन एक भी रन नही बना पाए थे. इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद धवन को टीम से बाहर किया जा सकता है.
4. हार्दिक पांड्या

ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या अभी तक अधिक प्रभावी नही रहे हैं. पांड्या परिस्थितियों के मुताबिक बल्लेबाजी करने में फेल हुए हुए हैं. जबकि गेंदबाजी में भी अधिक प्रभावी साबित नही हुए हैं. ऐसे में पांड्या की जगह दीपक चाहर, केदार जाधव जैसे ऑल राउंडर खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है.
3. दिनेश कार्तिक

लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले दिनेश कार्तिक अभी तक दो मैचों में प्रभाव नही छोड़ पाए हैं. जब कार्तिक से बल्लेबाजी में उम्मीदें थी वह विकेट पर रुक नही सके. पहले मैच में कार्तिक ने एक पारी में सिर्फ 20 रन बनाए. जबकि दूसरे मैच में सिर्फ एक रन बनाए. रिषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज की जगह लेने के लिए तैयार हैं.
2. मुरली विजय

मुरली विजय टेस्ट क्रिकेट के शानदार सलामी बल्लेबाज हैं. मगर अभी तक इंग्लैंड दौरे पर मुरली विजय ने बेहद निराश किया है. लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में विजय दोनों पारियों में एक भी रन नही सके थे. जबकि पहले टेस्ट मैच में भी वह कोई बड़ी पारी नही खेल पाए थे.
1. अजिंक्य रहाणे

टेस्ट टीम इंडिया के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे पिछले कई मैचों से आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे हैं. रहाणे की ख़राब फॉर्म इंग्लैंड में भी जारी है. रहाणे ने पिछले दो टेस्ट मैचों में 18, 13, 15, 2 का स्कोर किया है. इंग्लैंड दौरे के बाद रहाणे टीम से बाहर हो सकते हैं.
The post ENG vs IND: इंग्लैंड में अपने करियर का अंतिम सीरीज खेल रहे हैं ये 5 खिलाड़ी, इसके बाद हो जाएगी टीम इंडिया से छुट्टी appeared first on SportzWiki Hindi.