भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 18 अगस्त से शुरु होने जा रहा है। शनिवार से खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच में जहां भारतीय टीम वापसी के इरादें से उतरेगी तो वहीं इंग्लैंड की टीम नटिंघम में भी सीरीज सील करना चाहेगी।
इन पांच खिलाड़ियों पर रहेंगी सबसे ज्यादा नजरें
ऐसे में अब हर किसी की नजरें नॉटिंघम में खेले जाने वाले टेस्ट मैच पर जा टिकी है लेकिन हम आपको दोनों टीमों की ओर से बताते हैं उन पांच खिलाड़ियों को जिन पर रहेंगी सबसे ज्यादा नजरें…..
जो रूट
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने भारत के खिलाफ खेली जा रही इस टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ा है। जो रूट एक 80 रनों की पारी के अलावा दो पारियों में फेल रहे हैं, लेकिन जो रूट मौजूदा क्रिकेट के इतने बड़े बल्लेबाज हैं कि इन पर हर मैच की हर पारी से उम्मीदें रहती हैं। ऐसे में नॉटिंघम में खेले जाने वाले तीसरे टेस्टमैच में जो रूट से कई लोगों की नजरें रहेंगी।

विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए ये इंग्लैंड दौरा सबसे मुश्किल परीक्षा माना जा रहा है। इसमें विराट कोहली ने बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में तो पास किया, लेकिन जैसे विराट कोहली दूसरे टेस्ट मैच में नाकाम साबित हुए विराट कोहली दो टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और तीसरे टेस्ट मैच से भी विराट कोहली से बड़ी उम्मीदें हैं।

जेम्स एंडरसन
जेम्स एंडरसन…. इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज के ईर्द-गिर्द इस टेस्ट सीरीज के पहले दोनों टेस्ट मैच रहे हैं। जेम्स एंडरसन ने शुरुआती दोनों ही टेस्ट मैचों मे शानदार गेंदबाजी की है। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में तो जेम्स एंडरसन ने पहली ही पारी में इंग्लैंड के लिए जीत की शुरुआत कर दी थी। जिमी इस अब तक तो खतरनाक साबित हुए हैं ऐसे में तीसरे टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा निगाहें इन्हीं पर गड़ी हुई हैं।

क्रिस वोक्स
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को पहले टेस्ट मैच में बाहर रखा गया था। दूसरे टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति में क्रिस वोक्स को टीम में शामिल करना इंग्लैंड का सबसे बड़ा दांव साबित हुआ।
वोक्स ने दूसरे टेस्ट मैच में अपने करियर का पहला टेस्ट शतक लगाते हुए 137 रन बनाने के साथ ही 4 विकेट भी हासिल किए। ऐसे में क्रिस वोक्स तीसरे टेस्ट मैच में भी सबकी नजरों में रहेंगे।

सैम कुरेन
इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज सैम कुरेन ने विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम भारत के खिलाफ खासा प्रभाव छोड़ा है। इस टेस्ट सीरीज से पहले एक ही मैच खेलने वाले सैम कुरैन ने इस टेस्ट सीरीज में दोनों मैचों में ना सिर्फ गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी से भी साबित किया।
सैम कुरेन जिस तरह से अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रहे हैं उससे तो उनसे तीसरे टेस्ट मैच में भी उम्मीदें अपार हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND- नॉटिंघम मे दोनों टीमो के ये 5 खिलाड़ी तय करेंगे मैच का परिणाम appeared first on SportzWiki Hindi.