इंग्लैंड और भारत के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट आज ट्रेंट ब्रिज में शुरू हो गया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 307 रन बना लिए थे। भारत की तरफ से विराट कोहली ने 97 और अजिंक्य रहाणे ने 81 की शानदार पारी खेली।
आज पूरे दिन मैच में कई खास मौके रहे जिसके बारे में चारों तरफ चर्चा हुई। आईये आपको ऐसे ही 5 बातों के बारे में बताते हैं।
#5 इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

अगर पिच में गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद नहीं होती है तो कोई भी कप्तान पहले बल्लेबाजी करना चाहता है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे और टॉस हारने के बाद भी उनका मनचाहा काम हो गया।
The post ENG vs IND, तीसरा टेस्ट, पहला दिन: ऋषभ पंत के डेब्यू से पुजारा के पुल शॉट तक पहले दिन चर्चा में रही ये 5 बातें appeared first on SportzWiki Hindi.