Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: 5 विकेट लेकर सोशल मीडिया पर छाए हार्दिक पंड्या, आलोचक भी हुए फैन्स

भारत और इंग्लैंड के बीच आज तीसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिने का खेल खेला गया. आज के मैच में एक बार फिर से काफी ज्यादा ड्रामा देखने को मिला. जहाँ भारत की पारी पहले जल्द ही समाप्त हो गई,वही हार्दिक की घातक गेंदबाज़ी की वजह से इंग्लैंड के बल्लेबाज़ भी ढेर हो गए.

भारत की पहली पारी जल्द ढेर 

कल के स्कोर से आगे खेलते हुए भारत के बल्लेबाज़ ज्यादा स्कोर नही बना सके और पूरी टीम सिर्फ 329 रन पर ही आलआउट हो गई.

हार्दिक के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज़ हुए फेल 

पहली पारी में 329 रन बनाने के बाद भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 161 रनों पर समेट दी और पहली पारी के आधार पर 168 रनों की बढ़त हासिल कर ली. भारत की तरफ से हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा 5, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा ने 2-2 और मोहम्मद शमी ने 1 विकेट हासिल किया. इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज भारतीयगेंदबाजों का सामना नहीं कर सका और कोई भी बल्लेबाज 40 के आंकड़े को नहीं छू सका. इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए.

भारत मजबूत हालात में 

दूसरी पारी में भारत को राहुल और धवन ने मजबूत शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर 60 रन की साझेदारी की. इस दौरान राहुल सिर्फ 36 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद पुजारा और धवन ने टीम को संभाला.दिन का खेल खत्म होने के समय भारत ने 124 रन बना लिए थे.

जानिए किसने क्या..

 

The post ENG vs IND: 5 विकेट लेकर सोशल मीडिया पर छाए हार्दिक पंड्या, आलोचक भी हुए फैन्स appeared first on SportzWiki Hindi.