इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन ही भारत को पारी और 159 रनों से हराकर टेस्ट सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. तो आइये जानते है किस वजह से आज भारत को हार का सामना करना पड़ा है.
विराट कोहली पर अति निर्भरता

टीम इंडिया कोहली पर कुछ ज्यादा निर्भर है. उनकी बल्लेबाज़ी न चलने पर टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा निर्भर करता है. दोनों पारियों में कोहली कुछ ख़ास नही कर सके और जिसका परिणाम ये हुआ कि टीम दोनों पारियों में 150 का भी स्कोर पार नही कर सकी और टीम को हार का सामना करना पड़ा.
विजय की ख़राब फॉर्म

2014 के इंग्लैंड के दौरे पर विजय ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे. इस बार भी उनसे से काफी ज्यादा उम्मीदें की जा रही थी, लेकिन इस बार विजय का प्रदर्शन कुछ ख़ास नही रहा है. उनका न चलना टीम के लिए परेशानी बढ़ा गया. आज के मैच में भी उन्होंने दोनों पारियों में डक बनाए.
रहाणे का आउट ऑफ़ फॉर्म होना

टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को हमेशा से ही विदेशी धरती पर अच्छा बल्लेबाज़ माना जाता था, लेकिन इस बार वो भी अपने टच से बाहर है. उनका लगातार फ्लॉप होना टीम के लिए मुसीबत बढ़ा गया और टीम को हार का सामना करना पड़ा.
कुलदीप यादव का चयन

इस मैच से पहले कुलदीप के चयन को लेकर काफी ज्यादा बात की जा रही थी, लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट में उनके प्रदर्शन के बाद से लोग चयन को गलत मान रहे है. यहाँ तक गेंदबाज़ी के अलावा वो बल्लेबाज़ी में कुछ ख़ास नही कर सके.
भुवी की कमी

लॉर्ड्स में जिस तरह से हालात थे और टीम को उस समय स्विंग गेंदबाज़ की जरूरत थी, लेकिन टीम में स्विंग गेंदबाज़ न होने की वजह से टीम को इसका नुकसान उठाना पड़ा और भारत को हार का सामना करना पड़ा.
The post ENG vs IND: इन 5 कारणों से भारत को करना पड़ा इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.