Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: अगले मैच में मात्र 6 रन बनाते ही विराट कोहली रच देंगे एक और नायाब इतिहास

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली निरंतर अपने क्रिकेट करियर में नए रिकॉर्ड जोड़ते जा रहे हैं. इंग्लैंड में खेली जा रही टेस्ट सीरीज में विराट कोहली तीन मैचों में 440 रन बना चुके हैं. तीसरे टेस्ट मैच में कोहली 200 रन बनाकर मैन ऑफ़ द मैच भी बने. भारत ने इस मैच में 203 रनों से शानदार जीत दर्ज की.

अपनी गलतियों से सीख कर आगे बढ़ने वालों को ही महान कहा जाता है. विराट कोहली इस बात को भलीभांति समझते हैं. 2014 में जिस बल्लेबाज ने पूरी टेस्ट सीरीज के दौरान 200 रन नहीं बना पाए थे. उस बल्लेबाज ने अभी तक तीन मैचों में ही 440 रन बना दिए हैं. इस दौरान कोहली के बल्ले से दो शतकीय पारियां भी निकली हैं.

दबाव में और अधिक बनाते हैं रन  

कोहली ने हर परिस्थितियों में अपनी बल्लेबाजी से खुद को साबित किया है. बड़े मुकाबले में कोहली की बल्लेबाजी एक अलग स्तर पर ही नज़र आती है. विदेशी धरती पर जहां भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ाती नज़र आती है तो वहीं विराट कोहली अकेले ही टीम के स्कोर को खीचते हुए नज़र आते हैं. पिछले कुछ वर्षों में हुए विदेशी दौरों में ऑस्ट्रेलिया दौरा हो या साउथ अफ्रीका का दौरा. विराट के बल्ले से लगातार रन निकले हैं.

6 रन बनाते ही बना लेंगे ये शानदार रिकॉर्ड 

इंग्लैंड में खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मैच में जब विराट कोहली बल्लेबाजी करने उतरेंगे तो वह मात्र 6 रन बनाते ही एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लेंगे. वह रिकॉर्ड होगा टेस्ट क्रिकेट में 6 हज़ार रन बनाने का. अभी कोहली के नाम टेस्ट में 5994 रन हैं. कोहली ने ये रन 69 मैचों में 54.49 की औसत से बनाए.

कोहली अभी तक टेस्ट में 23 शतक, 6 दोहरे शतक और 18 अर्द्धशतक लगा चुके हैं. इस प्रकार अगर देखें तो कोहली के बल्ले से हर दूसरे-तीसरे मैच में शतक निकल रहा है.

The post ENG vs IND: अगले मैच में मात्र 6 रन बनाते ही विराट कोहली रच देंगे एक और नायाब इतिहास appeared first on SportzWiki Hindi.