भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जद्दोजेहद कर रही है। भारतीय टीम को अपने पहले दो टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा अपने स्टार स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की कमी काफी हद तक खली है। इंग्लिश कंडिशन को देखते हुए भुवनेश्वर कुमार की स्विंग गेंदबाजी करामात दिखा सकती थी, लेकिन वो चोट के कारण बाहर हैं।

भारतीय टीम को झटका, भुवनेश्वर कुमार की चोट नहीं हुई ठीक
माना जा रहा था कि भुवनेश्वर कुमार इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन टेस्ट मैचों के बाद आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए लौट आएंगे और इसके लिए वो बैंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में चोट से उबरने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अब भुवनेश्वर कुमार की आखिरी दो टेस्ट मैचों में वापसी संभव नजर नहीं आ रहा है।

चोट से रिकवर नहीं होने के कारण भुवी का अगले दोनों टेस्ट में बाहर रहना तय
बीसीसीआई के बैगलुरू में स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में पुनर्वास की प्रक्रिया से गुजर रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की चोट को लेकर अब ये खबर सामने आयी है कि उनका इस पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर रहना तय है, क्योंकि वो अपनी चोट से पूरी तरह से रिकवर नहीं कर पाए हैं।

जसप्रीत बुमराह तीसरे टेस्ट में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट घोषित
भुवनेश्वर कुमार को लेकर एनसीए के सूत्रों का मानना है कि भुवी अपनी चोट की रिकवरी में असफल रहे हैं। ऐसे में नॉटिंघम में तीसरे टेस्ट मैच के बाद अगले दो मैचों के लिए भारतीय टीम का चयन होना है जिसमें भुवनेश्वर कुमार उबलब्ध नहीं रहेंगे। हालांकि भारतीय टीम के लिए भुवी का नहीं होना जरूर झटका है लेकिन टीम मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह की वापसी से चिंतित नहीं है।

बुमराह की वापसी से भारत को मिलेगी मदद
भारतीय टीम को इस टेस्ट सीरीज में लॉर्ड्स टेस्ट में करारी हार का सामना करना पड़ा था तो उससे पहले बर्मिंघम में भी भारतीय टीम की हार हुई थी। इस तरह से इस टेस्ट सीरीज में विराट कोहली एंड कंपनी 0-2 से पिछड़ी हुई है। पहले टेस्ट मैच में जहां तेज गेंदबाजो का प्रदर्शन अच्छा रहा था तो दूसरे टेस्ट में कुछ खास नहीं रहा ऐसे में भले ही भुवी ना सही जसप्रीत बुमराह के आने से टीम को बड़ी मदद मिलेगी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND: CONFIRMED: भारत को लगा करारा झटका अंतिम 2 टेस्ट से भी बाहर हुए भुवनेश्वर कुमार appeared first on SportzWiki Hindi.