Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: OMG: ऐसा क्या हुआ जो मैच में अंपायरिंग करना छोड़ कबूतर पकड़ने निकल पड़े अम्पायर अलीम डार

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट का मैच का दूसरा दिन बेहद रोमांचक रहा. एक तरफ जहाँ कोहली के शतक की वजह से भारत का स्कोर 273 रन तक पहुँच गया. वही इंग्लैंड ने दूसरी पारी में एक और विकेट खो दिया है.

दिन का खेल खत्म होने के समय इंग्लैंड ने 9 रन बना लिए थे. इस दौरान कुक ने आउट हो गए. वही इन सब के अलावा ऐसा कुछ भी हुआ,जिसे देख कर सब हैरान रह गए है.

मैदान पर कबूतर पकड़ रहे थे अलीम डार

मैच के दौरान बीच मैदान में कबूतर लगातार आ रहे थे. इस वजह से बल्लेबाज़ काफी ज्यादा परेशान हो रहे थे. इस दौरान एक बार फिर से एक कबूतर आ गया. जिस पर मैदान पर मौजूद अंपायर अलीम डार ने कबूतर को पकड़ने की कोशिश की. इस दौरान जिसने भी उन्हें देखा वो हैरान रह गया.

भारत ने बनाई मैच में पकड़ 

भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में चल रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 13 की बढ़त लेने के बाद एक विकेट खोकर 9 रन बना लिए थे. उससे पहले टीम इंडिया ने सुबह इंग्लैंड की पहली पारी को 287 रनों पर समेटने के बाद अपनी अपनी पहली पारी में 274 रन बनाए, जिसमें कप्तान विराट कोहली के शानदार 149 रन शामिल था, जबकि एक समय भारत का स्कोर पांच विकेट पर केवल 100 रन ही था.

ऐसे में कप्तान कोहली ने इंग्लैंड में टेस्ट में अपना पहला शतक पूरा किया. इंग्लैंड के लिए सैम कुरेन ने चार विकेट हासिल किये. वही उनके अलावा स्टोक्स ने भी तीन विकेट हासिल किये. वही जेम्स एंडरसन ने भी दो विकेट हासिल किये. वहीं कोहली के इस मैराथन पारी को आदिल रशीद ने ही खत्म किया.

उन्होंने कोहली को 149 रन पर आउट किया. कुक के विकेट खो देने  की वजह से भारत ने मैच पकड़ मजबूत कर ली है .

The post ENG vs IND: OMG: ऐसा क्या हुआ जो मैच में अंपायरिंग करना छोड़ कबूतर पकड़ने निकल पड़े अम्पायर अलीम डार appeared first on SportzWiki Hindi.