Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: REPORTS: विराट कोहली को विराट का सख्त संदेश, तीसरे टेस्ट में प्लेइंग XI में शामिल न किया जाये ये खिलाड़ी

मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के लिए तीसरी टेस्ट की चुनौती नजदीक आ रही है. दूसरे टेस्ट में बुरी तरह मुंह की खाने के बाद शनिवार से नॉटिंघम में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में कई बदलाव संभावित हैं. जिस तरह दिनेश कार्तिक ने चार पारियों में अब तक खेला है, उससे ऐसा लग रहा है कि यह मैच निश्चित रूप से ऋषभ पंत के लिए डेब्यू टेस्ट मैच हो सकता है.

बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति के पूर्व मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने तीसरे टेस्ट मैच में युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को शामिल करने की वकालत की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बात बिल्कुल कन्फर्म है कि पंत तीसरा टेस्ट खेलेंगे.

आपको बता दें, टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री गुरुवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान जब उनसे पंत के डेब्यू के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि आप ऋषभ के बारे में टॉस के दिन ही जान पाएंगे. आज अभ्यास के दौरान यह देखा गया कि कार्तिक विकेटकीपिंग अभ्यास में गेंद पंत को पकड़ा रहे थे.

हालांकि अभी केवल इसके लिए उम्मीद ही किया जा सकता है. कार्तिक का खराब प्रदर्शन चौंकाने वाला रहा है, क्योंकि उन्होंने वार्म अप मैच में 80 रनों की पारी खेली थी और लोगों को लगा था कि वह इस दौरे पर अपने टेस्ट करियर में काफी अच्छा करेंगे.

पिछली पांच पारियों में कार्तिक का स्कोर रन कम और किसी का मोबाइल नंबर ज्यादा लग रहा है. पिछली पांच पारियों में कार्तिक के 0, 2, 0, 1 और 0 के स्कोर से हर कोई हैरान है. वहीं, सीम और स्विंग के सामने कार्तिक बिल्कुल असहाय दिखाई पड़ रहे हैं. ऐसे में ऋषभ पंत को तीसरे टेस्ट के लिए इलेवन में जगह दिए जाने की खबर कोई आश्चर्य की बात नहीं है.

ऋषभ ने एक और बात के चलते भारतीय टीम मैनेजमेंट पर बहुत ही ज्यादा दबाव बनाया हुआ था. और वह था उनका इंग्लैंड दौरे में भारत ए के लिए किया गया हालिया प्रदर्शन.

The post ENG vs IND: REPORTS: विराट कोहली को विराट का सख्त संदेश, तीसरे टेस्ट में प्लेइंग XI में शामिल न किया जाये ये खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.