Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: REPORTS: तीसरे टेस्ट मैच से भी बाहर हो सकते हैं बेन स्टोक्स

25 सितम्बर को इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने अपने साथी खिलाड़ी एलेक्स हेल्स और कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर एक पब में पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई करते हुए नजर आये थे.

जिसका वीडियो सोशल मिडिया में भी वायरल हो गया था. इस घटना के दौरान इंग्लैंड के एक आम नागरिक की आँख में बुरी तरह चोट आई थी. इसके बाद अब यह मामला लंदन की एक अदालत में चल रहा है.

कार्यवाही के चलते नहीं खेलेंगे दूसरा टेस्ट 

बता दें, कि बेन स्टोक्स इस मामले की सुनवाई के चलते लॉर्ड्स में खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे. भारत और इंग्लैंड के बीच हुए पहले टेस्ट मैच में स्टोक्स ने शानदार गेंदबाजी की थी और इंग्लैंड की जीत में अपनी एक अहम भूमिका निभाई थी. स्टोक्स की जगह दूसरे टेस्ट में क्रिस वोक्स को शामिल किया गया है.

अगले सप्ताह के मध्य तक चलेगी आदालत की कार्यवाही 

न्यायाधीश पीटर ब्लेयर क्यूसी ने सोमवार को ब्रिस्टल क्राउन कोर्ट में बताया, कि उन्हें ‘अगले सप्ताह के मध्य तक’ तक बेन स्टोक्स के इस मामले में अदालत चलने की उम्मीद है.

नहीं खेल पाएंगे तीसरा टेस्ट !

18 अगस्त से भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच ट्रेंट ब्रिज में खेला जाना है. इस मुकाबले से भी बेन स्टोक्स अदालत की सुनवाई के चलते बाहर हो सकते है. इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच के लिए स्टोक्स को किसी भी कीमत पर देखना चाहेगा, लेकिन स्टोक्स के तीसरे टेस्ट में खेलने की उम्मीद बहुत कम है.

घटना के चलते मिस कर चुके है कई अहम मैच 

स्टोक्स को हाथापाई की इस घटना के बाद से ही इंग्लैंड टीम में नहीं चुना गया था. इसी वजह से वह 2017-18 की एशेज सीरीज भी नहीं खेल पाये थे. बेन स्टोक्स का इंग्लैंड की टीम में ना होना इंग्लैंड को बड़ा भारी पड़ा था और इंग्लैंड की टीम को एशेज 2017-18 में 4-0 की एक करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. स्टोक्स ने इस घटना के बाद से कई मैच मिस कर दिए है.

 

The post ENG vs IND: REPORTS: तीसरे टेस्ट मैच से भी बाहर हो सकते हैं बेन स्टोक्स appeared first on SportzWiki Hindi.