Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: STATS : भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच में बने कुल 14 रिकॉर्ड, दुनिया के एकलौते खिलाड़ी बने ऋषभ पन्त

भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम को 203 रन से हरा दिया है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये इस टेस्ट मैच में कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बने है.  इसी मैच के चलते हम भी आपकों अपने इस खास लेख में आज के मैच में बने सभी रिकार्ड्स के बारे में बताएंगे.

आइये डालते है एक नजर आज के मैच पर बने रिकार्ड्स पर : 

1. भारतीय टीम ने इंग्लैंड की धरती पर अपनी 7वीं टेस्ट जीत हासिल की है. इससे पहले भारत ने इंग्लैंड की धरती पर कुल 60 मैच खेले थे. जिसमे से भारत ने 6 में जीत हासिल की थी. 32 मैच हारे थे और 21 मैच ड्रा रहे थे.

2. ट्रेंट ब्रिज के क्रिकेट स्टेडियम में भारत की यह दूसरी जीत थी. इससे पहले भारत ने इस मैदान पर कुल 6 मैच खेले थे. जिसमे से एक में जीत हासिल की थी. 2 मैच हारे थे और 3 मैच ड्रा रहे थे.

3. केएल राहुल पहले ऐसे खिलाड़ी बने है. जिन्होंने इंग्लैंड की धरती में किसी टेस्ट मैच में कुल 7 कैच पकड़े है.

4. रिचर्ड हेडली, कपिल देव, शेन वार्न और शान पौलक के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड के पांचवे ऐसे खिलाड़ी बने है. जिन्होने टेस्ट क्रिकेट में 3000 से ज्यादा रन बनाये है और  400 से ज्यादा विकेट भी हासिल है.

5. टेस्ट क्रिकेट में यह पहली बार हुआ है, कि चारों पारियों में टॉप-5 बल्लेबाजों ने 10 से ज्यादा रन बनाये है.

6. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मैच की दूसरी पारी में 103 रन बनाये. यह उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का 23वां शतक था.

7. ऋषभ पंत और केएल राहुल दोनों इस मैच में 6-6 या उससे ज्यादा कैच पकड़ चुके है. पहली बार किन्ही दो खिलाड़ियों ने एक साथ 6 या उससे ज्यादा कैच एक मैच में पकड़े है.

8. इशांत शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ कुल 49 विकेट हासिल कर चुके है. उन्होंने इससे पहले सबसे ज्यादा 48 विकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल किये थे.

9. ऋषभ पंत अपने डेब्यू मैच में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गये है. वह इस मैच में 6 कैच पकड़ चुके है. उनसे पहले कोई भी विकेटकीपर इतने कैच अपने डेब्यू मैच में नहीं पकड़ पाया था.

10. विराट कोहली एक टेस्ट मैच में 200 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवे स्थान पर आ गये है. कोहली के नाम 12 मैचों में 200 या उससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. उनसे आगे इस लिस्ट में कुमार संगकारा (17), ब्रायन लारा (15), डॉन ब्रैडमैन (14), रिकी पोंटिंग (13), है.

11. इस मैच में हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह ने फाइव विकेट हाँल हासिल किया. उनसे पहले ट्रेंट ब्रिज के क्रिकेट स्टेडियम में भुवनेश्वर कुमार और जहीर खान भी भारत के लिए पांच या उससे ज्यादा विकेट हासिल करने की उपलब्धि प्राप्त कर चुके है.

12. किसी एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले पर बतौर कप्तान विराट कोहली पहले नंबर में आ चुके है. विराट ने यह कारनामा 5 बार कर दिया है. वही धोनी इस कारनामे को 4 बार कर पाये थे.

13. स्टुअर्ट ब्रॉड ने अजिंक्य रहाणे को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 9वीं बार आउट किया. रहाणे इंग्लैंड के ही स्टीवन फिन से कुल 7 बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आउट हो चुके है.

14. हार्दिक पंड्या ने भारत के लिए अपने 5 विकेट 27 गेंदों के अंतराल पर ही लिए थे. उनसे आगे इस मामले में हरभजन सिंह है. जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2006 में 27 गेंदों के अंदर ही पांच विकेट हासिल कर लिए थे.

The post ENG vs IND: STATS : भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच में बने कुल 14 रिकॉर्ड, दुनिया के एकलौते खिलाड़ी बने ऋषभ पन्त appeared first on SportzWiki Hindi.