भारत और इंग्लैंड के बीच आज पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन का खेल खेला जा रहा है. इस मैच में एक बार फिर से ड्रामा देखने को मिला. इंग्लैंड की दूसरी पारी मात्र 180 रन पर ही सिमट गई. इसके बाद भारत के बल्लेबाज़ भी कुछ ख़ास नही कर सके.
इंग्लैंड के बल्लेबाज़ हुए फेल

दूसरी पारी में भी इंग्लैंड के बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सके और पूरी टीम सिर्फ 180 रन पर आउट हो गई. इंग्लैंड के लिए सैम ने 63 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने पहले आदिल राशिद के साथ 48 रनों की और उसके बाद स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ 41 रनों की साझेदारी की. भारत के लिए ईशांत शर्मा ने पांच, अश्विन ने तीन और उमेश यादव ने दो विकेट लिए.
भारत के बल्लेबाज़ भी हुए फेल

194 रन के स्कोर का पीछा करते हुए भारत के बल्लेबाज़ भी आज कुछ ख़ास नही कर सके. विजय जहाँ सिर्फ 5 रन बना के आउट हो गए. वहीं राहुल और धवन ने 13-13 रन बनाए. रहाणे भी कुछ ख़ास नही कर सके और सिर्फ 2 रन बना के आउट हो गए. दिन का खेल खत्म होने के समय भारत ने 110 रन देकर 5 विकेट हासिल किये थे.
जानिए आज कौन-कौन से रिकॉर्ड बने
अश्विन ने आज टेस्ट क्रिकेट में कोहली की कप्तानी में 200 हासिल किये. इसके साथ ही वो सबसे कम मैचों में किसी कप्तान की कप्तानी में 200 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए है. इससे पहले ये रिकॉर्ड मुरलीधरन के नाम था.
बेयरस्टो ने आज अपना इंटरनेशनल क्रिकेट में सौवां चौका लगाया.
सैम कुरेन इंग्लैंड की तरफ से 21 साल की कम उम्र में 50 रन बनाने और चार विकेट हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है. दुनिया के वे 27वें खिलाड़ी थे.
अगर भारत इस स्कोर को चेज कर लेती है, तो भारत 2003 के बाद पहली बार एशिया के बाहर ये कारनामा करेगी .
The post ENG vs IND: STATS: अश्विन ने तोड़ा मुरलीधरन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत के पास 15 सालो बाद इतिहास रचने का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.